जंगली सुअर के हमले में चरवाहे की मृत्यु

Loading

चंद्रपुर. वरोरा तहसील समीप बेम्बला में जंगली सुअर के हमले में चरवाहे की मृत्यु होने की घटना उजागर हुई। मृतक का नाम बेम्बला निवासी शत्रुघ्न धर्माजी गेडाम 54 है। इस घटना से परिसर के नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है।

जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न गेडाम यह पिछले कई दिनों से मवेशी तथा बकरिया चराने का काम करता था। नित की भांति बुधवार को वह जंगल में बकरिया चराने गया था। रंतु बुधवार को शाम होने के बाद भी मवेशी गांव में लौटे परंतु शत्रुघ्न घर नही लौटने से परिवार के सदस्यों को उसकी चिंता लगी। शत्रुघ्न को परिवार के सदस्यों ने तलाशा परंतु  रात  हो जाने से वह वापस लौट गए. गुरूवार 15 अक्टूबर की सुबह एक झाडियों के पास शत्रुघ्न का शव पाया गया।

इसकी सूचना वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस स्टेशन शेगांव को दी गयी। वन विभाग व पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। प्राथमिक जांच में शत्रुघ्न की मृत्यु जंगली सुअर के हमले में होने की जानकारी दी गयी.  

गांव के नागरिकों ने मृत के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। गांववासीयों की मांग की दखल लेते हुए मृतक के अंतिम संस्कार हेतु 25 हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए वरोरा उपजिला अस्पताल में भेजा गया।

आगे की जांच वन विभाग कर्मचारी कोअर क्षेत्र के आरएफओ चव्हाण,  बफर क्षेत्र के आरएफओ धानकुटे, शेख, चौधरी आदि कर्मचारी समेत यहां के शेगांव पुलिस थानेदार सुधीर बोरकुटे कर रहे है।