Celebrate Eid with simplicity at home, Ulemas call upon Muslim society
File Photo

Loading

चंद्रपुर. रमजान में 1 महीना रोजा रखकर, जकात कर, तरावीह पढ़कर अल्लाह की इबादत करने के पश्चात रविवार की रात ईद का चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद मनाई. कोरोना व लॉकडाउन के चलते इस बार लोगों ने अपने-अपने घरों में ही सादगी से ईद की नमाज अदा की. शहर के सभी मस्जिद व ईदगाहों पर वीरानी छायी हुई थी. कई मस्जिद व ईदगाहों परिसर में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे.

फोन पर दी शुभकामनाएं
ईद की घर पर नमाज अदा करने के बाद रिश्तेदारों को लोगों ने फोन पर मुबारक बाद दी. ईद-उल-फितर इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने शव्वल के पहले दिन मनाई जाती है. इस्लामी कैलेंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चांद के दिखने पर शुरू होता है. रमजान की समाप्ति की खुशी के अलावा इस ईद में मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि अल्लाह ने उन्हें महीने भर के रोजे रखने की शक्ति दी. देर शाम तक मुस्लिम समाज के लोगों ने घर में ही शिरखुर्मा का स्वाद लिया.

मस्जिद में 5 लोगों ने अदा की नमाज
ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों व ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा करते हैं. किंतु इस बार लॉकडाउन होने के कारण मस्जिदों में 5 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर नमाज अदा की. जनता कालेज के सामने लक्ष्करी ईदगाह, पठानपुरा गेट परिसर की ईदगांव, बगड़खिड़की परिसर की शाही गुप्त मस्जिद की ईदगाह, दाऊल उलूम मोहम्मदिया, जामा मस्जिद गांधी चौक, नूरानी मस्जिद भिवापुर, रजा मस्जिद बाबूपेठ, मस्जिदे कूबा काजीपुरा, मस्जिदे अक्सा जलनगर, गुलशने औलिया घुटकाला, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद रहमतनगर, नूरी मस्जिद रहमतनगर, मदीना मस्जिद तुकूम, मक्का मस्जिद इंदिरानगर, मदिना मस्जिद दुर्गापुर, गौसिया मस्जिद महाकाली कालोरी, जमाले मुस्तफा रयैतवारी कालरी, अजहरी मस्जिद छोटा बाजार, जलालुद्दीन मस्जिद गंजवार्ड, छोटी मस्जिद स्टेट बैंक चंद्रपुर, मस्जिदे बैत्तुलाह जलनगर, मस्जिदे फुरकानिया बस स्टैंड, मस्जिदे उमर घुटकाला, दर्गा मस्जिद दर्गावाड़ी, मस्जिदे आयशा रहमतनगर, मस्जिदे हुदा, हुदा कालोनी, मस्जिदे दावतुल हक रहमतनगर, मावा मस्जिद, छोटी बाजार, मस्जिदे अंजुमन जटपुरा गेट, उस्मानिया मस्जिद तुकूम, मस्जिदे बिलाल दुर्गापुर, मस्जिदे कुरैश दुर्गापुर, मस्जिदे रहेमानिया विवेकनगर, शाही मस्जिद घुटकाला, पडोली मस्जिद, मस्जिदे हुरेश भिवापुर, मस्जिदे अबुबकर, जूनोना फाटा आदि में वीरानी नजर आयी. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही सादगी से ईद मनाई.