accident

Loading

मूल. गडीसुर्ला बाबराला मार्ग पर दो दुपहिया की आमने सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। यह घटना आज सुबह 8.30 बजे घटी। मृतक का नाम भाऊराव जानु दुर्गे (75) है। गडीसुर्ला बाबराला मार्ग पर एक दुपहिया ने भाऊराव के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भाउराव की मौके पर मृत्यु हो गई  और दोनों दुपहिया का भारी नुकसान हुआ है। जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर मार्ग संकारा है संभावता इसी वजह से दुर्घटना हुई है। स्कूटी को टक्कर मारने वालेा गडचिरोली जिले के वाघोली निवासी है वह भी घायल है। वह बाबराला में मकान निर्माण के काम पर जा रहा था कि यह घटना हो गई।