Sudhir Mungantiwar
File Pic

फेम इंडिया एशिया पोस्ट मैग्जीन द्वारा देश के 50 बेहतरीन विधायकों के लिए विविध श्रेणी में सर्वे किया गया।

Loading

चंद्रपुर. फेम इंडिया एशिया पोस्ट मैग्जीन द्वारा देश के 50 बेहतरीन विधायकों के लिए विविध श्रेणी में सर्वे किया गया। सर्वे के प्रेरक विधायक श्रेणी में पूर्व वित्तमंत्री तथा बल्लारपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार का चयन किया गया है।

विधायक सुधीर मुनगंटीवार 1995 में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे और 55 हजार से अधिक वोटों से विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में उन्होंने अपने प्रभावी वक्तव्य से अपनी छाप छोड़ी। विधानसभा क्षेत्र के अनेक समस्या और विकास कार्यो को मंजूरी दिलाकर विकास की गंगा लाई। राष्ट्रकुल संसदीय मंडल की ओर से दिया जाने वाले उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार तत्कालीन राज्यपाल पी.सी. अलेक्झांडर के हाथों उन्हे प्रदान किया गया। विधायक सुधीर मुनगंटीवार लगातार 6 बार विधायक चुने गये। विधानसभा के माध्यम से अनेक निर्णय लेने सरकार को बाध्य किया इसलिए उनका चयन प्रेरणादायी है। उनके संसदीय कार्य पर शोध प्रबंध लिखा गया है।

उनका राज्य के वित्त, नियोजन और वनमंत्री का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। राज्य के आर्थिक विकास में बडा योगदान है। वनमंत्री के रुप में हरित महाराष्ट्र संकल्पना को मूर्त रुप देकर 3 वर्षो में 50 करोड़ पौधारोपण के लिए मुहिम शुरु कर उसे सफल बनाया। उनका यह रिकार्ड लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनके अभियान की सराहना की। महाराष्ट्र के आर्थिक क्षेत्र की प्रगति के लिए इंडिया टूडे जैसी प्रतिष्ठित मैग्जीन ने उन्हे दो बार सम्मानित किया। आफ्टरनून वाईस समूह की ओर से बेस्ट परफार्मिंग मिनिस्टर पुरस्कार, जेसीआई महाराष्ट्र ने मैन आफ द ईयर के साथ कई पुरस्कार प्राप्त किए है। फेम इंडिया की ओर से प्रेरक पुरस्कार के रुप में चुना जाना सम्मान की बात है।