Leopard caught in cage in Chandrapur

समीपस्त शक्तिनगर वेकोलि कालोनी परिसर में पिछले 15 दिनों से दहशत मचा रखे तेंदुएं को वनविभाग ने पिंजरे में कैद करने में सफलता प्राप्त की है।

Loading

  • नागरिकों ने ली राहत की सांस

चंद्रपुर. समीपस्त शक्तिनगर वेकोलि कालोनी परिसर में पिछले 15 दिनों से दहशत मचा रखे तेंदुएं को वनविभाग ने पिंजरे में कैद करने में सफलता प्राप्त की है। पिछले कुछ दिनों से परिसर में तेंदुएं को देखा जा रहा था जिससे नागरिकों में दहशत थी। नागरिकों ने वनविभाग को सूचना देकर तेंदुएं को कैद करने की विनंती की थी। इस आधार पर वनविभाग ने परिसर में पिंजरा लगाया था। जिसमें आज एक तेंदुआ फंस गया जिससे परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। वनविभाग के अनुसार पिंजरे में फंसा तेंदुआ 4 वर्षीय मादा है। 

कुछ दिनों पूर्व समीप के दुर्गापुर परिसर में एक 5 वर्षीय बालिका को तेंदुआ उसकी मां के सामने उठा ले गया था। जिसमें बालिका की मृत्यु हो गई थी। घटना के कुछ देर बाद ही तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घटनास्थल पर आया था। संभावना व्यक्ति की जा रही थी कि वह मादा तेंदुआ होगी जो अपने शावकों को लेने गई थी। आज पिंजरे में कैद तेंदुआ भी मादा है संभावना है कि यह वहीं तेंदुआ होगी। भले वह कोई भी तेंदुआ हो किंतु परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।