Mask, sanitizer distributed at Jatpura Gate under 'Mann Maa Hai Vishwas'

Loading

चंद्रपुर. मध्य भारत में सर्वाधिक प्रसारित, लोकप्रिय नवभारत जिला कार्यालय की ओर से ‘मन मै है विश्वास’ अंतर्गत शहर के ह्दयस्थली जटपुरा गेट समीप शनिवार की सुबह एमएसपीएम ग्रुप के चेयरमेन पी.एस. आंबटकर के हाथों मास्क, सेनेटाइजर और जनजागृति के लिए पाम्प्लेट का वितरण किया गया। उनके साथ नवभारत-नवराष्ट्र के वितरक जितेंद्र चोरडिया, जिला प्रतिनिधि संजय तायडे प्रमुखता से उपस्थित थे।

देश भर में फैली कोरोना महामारी के बाधितों की संख्या रोज बढती जा रही है. विश्व के सभी देश अपने अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहे है। किंतु अब तक किसी  देश को सफलता नहीं मिली है। फिलहाल कोरोना से बचाव एकमात्र पर्याय है। इसके लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग, बार बार सैनेटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोना, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन आवश्यक है।

आज सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए नागरिकों को मास्क, सैनेटाइजर का वितरण किया गया. पाम्प्लेट के माध्यम से नागरिकों में जनजागृति की गई। जिसमें आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले, घर से निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन आदि विषय पर जनजागृति की गई। इस अवसर पर चंद्रपुर जिला कार्यालय के ब्रांच मैनेजर प्रशांत चहांदे, आशिक महिलावार, महेंद्र निकुरे के साथ बडी संख्या में चंद्रपुरवासी मौजूद थे।