Mask, sanitizer distribution at Gandhi Chowk under 'Man Mai Hai Vishwas'

मध्य भारत में सर्वाधिक प्रसारित, लोकप्रिय नवभारत जिला कार्यालय की ओर से 'मन मै है विश्वास' अंतर्गत चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त राजेश मोहिते द्वारा गांधी चौक में आज शुक्रवार सुबह मास्क, सेनेटाइजर और जनजागृति के लिए पाम्प्लेट का वितरण किया गया।

Loading

चंद्रपुर. मध्य भारत में सर्वाधिक प्रसारित, लोकप्रिय नवभारत जिला कार्यालय की ओर से ‘मन मै है विश्वास’ अंतर्गत चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त राजेश मोहिते द्वारा गांधी चौक में आज शुक्रवार सुबह मास्क, सेनेटाइजर और जनजागृति के लिए पाम्प्लेट का वितरण किया गया।

देश भर में फैली कोरोना महामारी के बाधितों की संख्या रोज बढती जा रही है। विश्व के सभी देश अपने अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहे है। किंतु अब तक किसी भी देश को सफलता नहीं मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कोरोना महामारी से हलाकान है। फिलहाल कोरोना से बचाव एकमात्र पर्याय है।इसके लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग, बार बार हाथ धोने के लिए हैंड सैनेटाइजरर का प्रयोग, सोशल डिस्टन्सिंग आदि की आवश्यकता है।

आज सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए नागरिकों को मास्क, सैनेटाइजर का वितरण किया गया। पाम्प्लेट के माध्यम से नागरिकों में जनजागृति की गई। जिसमें आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले, घर से निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने जनजागृति की गई। इस अवसर पर मनपा के जनसंपर्क अधिकारी युधिष्ठिर राईच, नवभारत चंद्रपुर के ब्रांच मैनेजर प्रशांत चहांदे, आशिक महिलावार के साथ बडी संख्या में चंद्रपुरवासी मौजूद थे।