राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाडी तैयार करने वाला हॉकी मैदान बदहाल

  • भारतीय टीम धनराज पिल्ले के हाथों हुई थी प्रतियोगिता उद्घाटित उद्घाटित

Loading

ब्रम्हपुरी. यहां स्थित पूर्व के नेवजाबाई हितकारणी महाविद्यालय के प्रसिध्द मैदान में खेलने वाले अनेक खिलाडियों ने आज तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। किंतु वर्तमान में मैदान पर बढते अतिक्रमण और गंदगी की वजह से खिलाडियों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है।

ब्रम्हपुरी का एकमात्र बडा मैदान है इस मैदान पर अनेक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खेली गई है। मैदान 400 मीटर दौड पट्टी के साथ विविध खेल के उपकरण और व्यायाम शाला से परिपूर्ण है। सुबह शाम बुजुर्ग, महिला, पुरुष, विद्यार्थी और छोटे बच्चों से मैदान खचाखच भरा रहता था। किंतु वर्तमान में मैदान में अलग चित्र दिखाई दे रहा है।

यह मैदान नेवजाबाई हितकारणी महाविद्यालय ने लीज पर लिया था किंतु जब से उनकी लीज समाप्त हुई तब से मैदान लावारिस हो गया है। इस मैदान पर विविध कार्यक्रमों के लिए शामियाना लगाया जाता है शामियाना के लिए गड्ढे खोदे जाते है और कार्यक्रम के दौरान कचरा और गंदगी डाल दी जाती है। जिसकी वजह से लावारिश मवेशी और सुअर यहां आ जाते और गंदगी फैलाते है।

धनराज पिल्ले ने किया था प्रतियोगिता का उद्घाटन
इस मैदान पर आयोजित एक प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले के हाथों किया गया था। हजारों अनाथों की मां कही जाने वाली सिंधु सपकाल के पदस्पर्श से पावन हुई ब्रम्हपुरी नगरी है। किंतु आज इस मैदान की ओर अनदेखी किए जाने से मैदान बदहाल हो गया है।