corona
File Photo

  • 5 की मृत्यु समेत जिले में मृतकों की संख्या 148 पर

Loading

चंद्रपुर. जिले में कोरोना बाधितों की संख्या तेजी से बढ रही है जिससे अब चंद्रपुर में कोरोना विस्फोट हो रहा है। आज सोमवार को 5 बाधितों की मृत्यु होने से जिले में मृतकों की संख्या 148 पर पहुच गया है। वहीं सोमवार 230  बाधित पाजिटिव पाए जाने से कुल बाधितों की संख्या 9812 तक पहुंच गई है। इनमे से 3974 बाधित अस्पताल में उपचार ले रहे है तो 5690 बाधितों की छुट्टी कर दी है।

मृतकों में भंडारा जिले के लाखांदुर निवासी 46 वर्षीय बाधित महिला की मृत्यु हुई है। जिसे 12 सितंबर को शासकीय वैद्यकीय अस्पताल में दाखिल किया गया था।

दूसरा मृतक चंद्रपुर शहर श्याम नगर निवासी 60 वर्षीय बाधित महिला का समावेश है। उसे 22 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था। तीसरा मृतक नागभीड तहसील के बनवाही निवासी 65 वर्षीय  पुरूष है। उसे 15 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था।

चौथा मृतक ब्रम्हपुरी तहसील निवासी 70 वर्षीय पुरुष है उसे 22 सितंबर को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया।

पांचवा मृतक राजुरा तहसील के कि कि  चुनाभट्टी निवासी 74 वर्षीय पुरूष का समावेश है। उसे 25 सितम्बर को शासकीय मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती किया था।

इसके साथ ही जिले में कोरोना बाधितों के मृतकों की संख्या 148 हो गई है। मृतकों में  चंद्रपुर के 139,  तेलंगाना 1,  बुलढाना 1,  गडचिरोली 2 और  यवतमाल जिले के 3 व भंडारा जिले के 1 बाधित का समावेश है।