Loading

ब्रम्हपुरी. तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर स्थित कहाली निवासी एक युवक ने घर में एकांत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना शुक्रवार की शाम प्रकाश में आई। मृतक का नाम शाहुल विलास नाकाडे (22) है।

ब्रम्हपुरी पवनी मार्ग के कहाली निवासी शाहुल के घर के लोग बाहर गये थे। घर में वह अकेला था और उसने फांसी लगा ली। उसने आत्महत्या क्यों की यह ज्ञात नहीं हो सका है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।