शहर के संजय गांधी मार्केट के विदर्भ प्रोजेक्ट कार्यालय के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Loading

चंद्रपुर. शहर के संजय गांधी मार्केट के विदर्भ प्रोजेक्ट कार्यालय के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक कर्मचारी का नाम जगन्नाथ बाबा नगर निवासी पराग मुने (44) है।

महानगर पालिका के संजय गांधी संकुल में विदर्भ प्रोजेक्ट निर्माणकार्य ठेकेदार का कार्यालय है। पराग मुने रविवार को कुछ काम से घर से निकला और तुरंत कार्यालय पहुंचा। आज सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की किंतु कही पता न चलने जब विदर्भ प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंचे तो उपरी कमरे में पराग मुने फांसी पर झूलता पाया गया। उनका मोबाइल सुबह तक शुरु था।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल चंद्रपुर भेज दिया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।