सर्वे से ज्ञात होगी कोरोना संक्रमितों की स्थिति – जिलाधीश गुल्हाने

Loading

चंद्रपुर. वर्तमान समय पर कोरोना ने सभी को हलाकान कर रखा है। किंतु लोगों की रोग प्रतिकार शक्ति का जांचने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस माध्यम से जिले के संक्रमितों की वास्ताविक स्थिति की जानकारी मिलने का विश्वास जिलाधीश अजय गुल्हाने ने व्यक्त किया है।

वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने से अनेकों लोग बीमार हो गये और जिले में 200 से अधिक की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना से कितने व्यक्ति संक्रमित हुए है इसकी जांच कर महामारी को नियंत्रण में लाने हेतु सर्वे का नियोजन किया जा रहा है। इसके लिए कोरेाना फ्रंन्टलाईन वर्कर के रक्त संकलित करने का कार्य जिले में शुरू किया है।

टीम वर्क होगा उद्देश्य पूर्ण 

सर्वे अंतर्गत 21 गांव व 9 कंटेन्टमेंट जोन का चयन किया है। इसमें 2 हजार 400 नमूने लिए जायेंगे। इनमें से 1 हजार 400 नमूने यह आम लोगों के, 600  कंटेन्टमेंट जोन से व 400 नमूने यह हाईरिस्क वाले रिहायशी क्षेत्र से लिए जाएंगे। इस प्रकार टीम वर्क द्वारा यह उद्देश्य पूर्ण होगा। इस सर्वे के लिए सभी से सहयोग की अपील जिलाधीश गुल्हाने ने की है।