The couple died due to lightning

आज शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान जोरदार गरज, बिजली की गडगडाहट के बीच गिरी गाज की चपेट में आने से राउत दंपति की मृत्यु हो गई।

Loading

ब्रम्हपुरी. आज शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के दौरान जोरदार गरज, बिजली की गडगडाहट के बीच गिरी गाज की चपेट में आने से राउत दंपति की मृत्यु हो गई। मृतकों में पारडगांव निवासी पिंटू मोतीराम राउत (30) और गुंजन पिंटू राउत का समावेश है।

आज दोपहर यह दंपति किसी काम से ब्रम्हपुरी आये थे। दोपहर के समय काम निबटाकर दोनों मोटर साइकिल में सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गरज के साथ बरसात शुरु हो गई और भगवती राईस मिल के पास उनकी दुपहिया पर गाज गिरने से पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। राउत दंपति को 8 महीने की संतान है। दोनों की मृत्यु से राउत परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है।