कोरपना – आदिलाबाद महामार्ग पर ट्रक व मैक्स में भीषण टक्कर

  • मैक्स चालक की मृत्यु, 4 गंभीर
  • परसोडा मोड पर के हुई दुर्घटना
  • ट्रक का टायर फटने से हुआ हादस

Loading

चंद्रपुर. कोरपना – आदिलाबाद माहमार्ग पर परसोडा मोड़ के पास ट्रक का टायर फटने से ट्रक व विपरित दिशा से आ रहे मैक्स प्रवासी चौपहिया वाहन में हुई भीषण भिडंत  में मैक्स वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तो मैक्स में सवार 4 प्रवासी गंभीर जखमी हुए है। यह घटना सोमवार की दोपहर 3 बजे हुई।

कोरपना से आदिलाबाद की ओर जानेवाले ट्रक क्रमांक एपी 1 एक्स 7272 का टायर फटने से ट्रक चालक का नियंत्रण छूट गया व विपरित दिशा से प्रवासीयों को लेकर आ रही मैक्स वाहन क्रमांक एमएच 34 के 1503  तेज रफ्तार से होने के कारण मैक्स वाहन चालक का नियंत्रण छूट गया। इसी बीच दोनों वाहनों में आमने सामने भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के पश्चात ट्रक सडक के नीचे झाडियों में जाकर पेड से टकराया तो मैक्स वाहन के भीषण टक्कर में परखच्चे उड गए। भीषण सडक हादसे में मैक्स वाहन चालक कोरपना निवासी शफी शेख, शेख कालु (32) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तो आदिलाबाद रामनगर निवासी नागेश त्रिलोक सहारे (35), सुवर्णा नागेश सहारे (30), नरेश त्रिलोक सहारे (30), नयन नागेश सहारे( 9)व पारडी निवासी विशाल गावंडे (32)आदि गंभीर जखमी हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही कोरपना पुलिस घटनास्थल पहुची। तत्पश्चात घायलो को उपचार हेतु कोरपना अस्पताल में भर्ती किया गया। तत्श्चात घायलों को चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। आगे की जांच थानेदार अरूण गुरनूले के मार्गदर्शन में कोरपना पुलिस कर रही है।