aandolan

  • कांग्रेस का किसान सत्याग्रह आंदोलन

Loading

चंद्रपुर. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी किशोर गजभिये ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के दमनतंत्र के खिलाफ एकजुट होकर जनता तक जाकर किसान, कामगार विरोधी विधेयक के खिलाफ आवाज उठाये। स्व. इंदिरा गांधी ने राष्ट्रनिर्माण में बैंक एवं कोल इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये, सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश में एकता एवं अखंडता को सुदृढ किया। गजभिये यहां कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन में बोल रहे थे.

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव  एवं जिला प्रभारी किशोर गजभिये के अलावा ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, शहर जिलाध्यक्ष रामू तिवारी, पूर्व शहराध्यक्ष नंदू नागरकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह गौर, पूर्व विधायक देवराव भांडेकर, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश चोखारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद दत्तात्रय, महिलाध्यक्ष चित्रा डागे, शहर अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, पूर्व महापौर संगीता अमृतकर, पूर्व प्रदेश सचिव सुनीता लोढिया,  म.अ.नु.जा.वि. की उपाध्यक्ष अश्विनी खोब्रागडे, अल्पसंख्यक शहर जिला अध्यक्ष सुलेमान अली, अब्दुल करीम अब्दुल रहीम, राजेश अडूर, भगतसिंग मालुसरे, जावेद सिद्दीकी, विनोद संकत, एड. श्रीधर झाडे, अरविदं मडावी, कुणाल चहारे, यश दत्तात्रय, युवक कांग्रेस के सूरज कन्नूर, कादर शेख, सुमीत चंदनखेडे, गणेश उईके, जगन्नाथ आस्वले, उत्तम ठाकरे, कुणाल गाडगे, प्रमोद बोरीकर, एड. शाकिर मलक, प्रवीण पडवेकर, अनिल डांगे, धीरज उरकुडे, आशिष उराडे,रूपेश देरकर, विशाल भगत, सागर तामगाडगे, विजय मत्ते, फारूख शेख, मनोहर जाधव, शेखर तंगडपल्लीवार, सेनू बुसला, सुलतान अली, अशफाक शेख, शालीनी भगत, वंदना बेले, माधुरी उईके समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।