Youth dies due to drowning in a well
File Photo

मृतक का नाम रविंद्र हेमराज निनावे (35) है।

Loading

चिमूर. मंदिर के दीवार का रंग रोगन कर रहे युवक का संतुलन बिगडने से वह कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मृत्यु हो गई यह घटना आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे शहर के प्रभाग क्रं. 13 के गुरुदेव वार्ड में घटी। मृतक का नाम रविंद्र हेमराज निनावे (35) है।

रविंद्र समीप के शेंडेगांव सोनेगांव का निवासी है चिमूर निवासी हरणे के घर में अपने परिवार के साथ किराये से रहकर मजदूरी का काम करता था। आज सुबह 9 बजे नवरात्र के अवसर पर भवानी माता के मंदिर में रंग रोगन करने के लिए मंदिर की दीवार पर चढा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड जाने से वह कुएं में गिर पडा।

उसके गिरते ही शोर शराबा मचाया किंतु मदद पहुंचने के पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच पीएसआई अलीम शेख कर रहे है।