chandrapur

  • सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

Loading

ब्रम्हपुरी. ब्रम्हपुरी एक शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा स्वास्थ्य सेवा से परिपूर्ण शहर है। शहर का विस्तार होता जा रहा है जिसकी वजह से शहर में दुपहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के युवाओं में तेज रफ्तार दुपहिया चलाने का फैशन बढ़ रहा है। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। इसलिए धूम स्टाईल में बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कोरोना  की दहशत कायम है, त्यौहारों के दिन होने तथा दीपावली पर्व को मद्देनजर  अनेक लोग अपने घरों से बहार निकल कर खरीदी कर रहे है। कोरोनाके कारण सूनसान पडी सड़कों पर चहल पहल शुरु हो गई है। ऐसे मे कुछ गैर जिम्मेदार युवक धूम स्टाईल से बाईक दौडा रहे है, जिससे शहर में दुर्घटना का खतरा बढ गया है। बीते दिनो मे कुछ दुर्घटना हुई है और अक्सर होती रहती जिसमे अनेक निरापराधों को अपनी जान गंवानी पडी और कई लोग चोटिल हो गए। मुख्य रुप से फौवारा चौक, ख्रिस्तानंद चौक, आनंद टाकिज चौक, बाजार रोड, कॉलेज रोड, बस स्टैंड के सामने यह धूम स्टाईल बाईक का नजारा अक्सर देखने को मिलता है। इसपर नये थानेदार से लोगों को कार्रवाई की अपेक्षा है।

  धूम स्टाईल वाले युवक यातायात नियमों की धज्जिया उडा रहे है। इनमें कई किशोर वयीन भी है जिनके पास लाईसेंस होने का सवाल ही नहीं उठता है। इसके  लिये कारवाई  जरुरी है। आजकाल तो ब्रम्हपुरी में अवैध रेततस्करी करने वाले वाहनों की संख्या बढ गई है। बडे ट्रको के साथ साथ ट्रैक्टर की संख्या भी बढी है कई वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं होती है। इन वाहनों की भी गति अधिक होती है। इन वाहनों पर भी अंकुश कौन लगाएगा?