करीना कपूर ने परिवार और दोस्तों संग यूं सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

लीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ क्रिसमस का त्योहार का जश्न मनाया। करीना कपूर ने मुंबई में स्थित अपने घर पर एक छोटी पार्टी रखी थी जिसमें यह सभी सितारे दिखाई दिए।

Loading

Kareena Kapoor Khan celebrates Christmas with family : कोविड-19 संक्रमण के कारण भले ही कोई चर्च में या बाहर क्रिसमस नहीं पा रहे हों लेकिन लोग घर में रहते हुए परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। दुनियाभर में क्रिसमस को लेकर उत्साह दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड में भी इस त्यौहार को शानदार तरीके से मनाया जाता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। करीना कपूर ने मुंबई में स्थित अपने घर पर एक छोटी पार्टी रखी थी जिसमें यह सभी सितारे दिखाई दिए। 

इस क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर, सैफ अली खान (Saif Ali Khan), कुणाल खेमू, अदार पूनावाला, अब्राहिम अली खान, सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और नाताशा पूनावाला जैसे सेलेब्स शामिल होते नजर आए। सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी सैंटा की हैट या बैंड लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। अदाकार ने तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई’ 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌹Love Leads The World🌹 (@fiidarling_)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India’s Top Personality (@indiatoppersonality)

करीना कपूर की तरह बच्चन परिवार भी शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करता हुआ नजर आया। अदाकारा बहुत जल्द आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं।