Dr Amol Kolhe

Loading

नागपुर. नवभारत eचर्चा में मिलिए आज दोपहर 3:30 बजे लोकप्रिय अभिनेता, लोकसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. अमोल कोल्हे से। वे आज नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर लॉकडाउन चुनौतियों और कोविड-19 के बाद आने वाली चुनौतियों के बारे में जनता को अवगत कराएंगे।

डॉ. कोल्हे छत्रपति शिवजी महाराज को अपना आदर्श मानते हैं। वे एक उत्तम अभिनेता। उन्होंने टेलीविज़न के माध्यम से समाज को छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास से अवगत कराया हैं। इसके अलावा वे उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में काम किया हैं। डॉ. अमोल कोल्हे पेशे से एक डॉक्टर हैं। 

डॉ. अमोल कोल्हे साल 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसी वर्ष लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें शिरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया। जिसके बाद उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार शिवाजीराव आढलराव पाटिल को भारी बहुमत से हरा दिया और लोकसभा में अपनी सीट पक्की की। इससे पहले 2014 के आम चुनाव में कोल्हे शिवसेना के स्टार प्रचारक थे।

इसी प्रकार ‘नवभारत eचर्चा’ में डॉ. अमोल कोल्हे अपना मूल्यवान अनुभव हमारे साथ साझा करेंगे। तो आप भी तैयार रहिएगा उनको देखने और सुनने के लिए। वे आज दोपहर 3:30 बजे हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर रूबरू होंगे। आपका इन्तेजार रहेगा।