Meet Lok Sabha MP Gopal Shetty at 5 pm today

आज शाम 5 बजे गोपाल शेट्टी 'कोरोना वायरस के पश्चात लॉकडाउन चुनौतियाँ' इस विषय पर बात करने वाले है।

Loading

नागपुर. कोरोनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में नवभारत ने e चर्चा का सत्र शुरू किया है। आज के इस चर्चा सत्र में लोकसभा सांसद गोपाल शेट्टी उपस्तिथ रहने वाले है। गोपाल शेट्टी आज शाम 5 बजे नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर ‘कोरोना वायरस के पश्चात लॉकडाउन चुनौतियाँ’ के बारे में जनता को अवगत कराएंगे।

गोपाल शेट्टी ने अपनी राजिनीति करियर में कई अच्छे काम किये है। गोपाल चिन्नया शेट्टी का जन्म 31 जनवरी 1954 हुआ है। उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कांदिवली में हुआ है। गोअप्ल एक गरीब परिवार से थे इसलिए वह अपनी पढाई पूरी नही कर पाए। उन्होंने केवल 5 कक्षा तक पढाई की है। लेकिन, गोपाल शेट्टी देश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते है।

बता दे कि गोपाल शेट्टी मुंबई उत्तर से संसद के सदस्य हैं। पहले गोपाल शेट्टी बोरीवली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य थे। उन्होंने बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष के रूप में कई सारे काम किये है। उन्होंने हमेशा से लोगो के सेवा के लिए काम करने की कोशिश की है। राजनीति में लोगो का दिल जीतकर उनकी हर मांग पूरा करना आसान नही है। लेकिन, फिर भी गोपाल शेट्टी ने अपनी लोगो की सेवा की और उनका दिल जीता है।

साल 2014 में गोपाल शेट्टी ने बीजेपी के तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था। उनके अच्छे काम और जनसेवा देखते हुए साल 2014 में उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम को धुल चटाई थी। इस चुनाव के बाद उन्होंने मुंबई उत्तर में कई बड़े बदलाव किए। लोगो को उनका काम बेहद पसंद आ रहा था। लोगों का उनपर इतना विश्वास देखकर गोपाल शेट्टी ने साल 2019 में फिर से उसी सीट के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ।

साल 2019 में भी उन्हें जीत हासिल हुई। इसबार उनके सामने कांग्रेस की उम्मीदवार एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर थी। कई लोगो का मानना था कि अपनी फैन फोलोविंग के यह चुनाव जीत लेगी। लेकिन, ऐसा नही हुआ। जनता ने गोपाल शेट्टी का साथ दिया और उन्हें इस चुनाव में जीता दिया।