FACEBOOK LIVE-LOCKDOWN VIBES 2: Meet Dentsu APAC CEO Ashish Bhasin at 5 pm today

नवभारत ने 'नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES'कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में पहले दिन यानि आज मुख्य अतिथि के तौर पर एशिया-पेसिफिक के सीईओ आशीष भसीन उपस्तिथ रहने वाले है।

Loading

नागपुर. कोरोनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू हो गया है।ऐसे में नवभारत ने ‘नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES’कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम यह दूसरा चरण है। इस चरण के पहले दिन यानि आज मुख्य अतिथि के तौर पर एशिया-पेसिफिक के सीईओ आशीष भसीन उपस्तिथ रहने वाले है। आज शाम 5 बजे आशीष भसीन ‘कोविड 19: मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र पर प्रभाव’, के विषय पर बात करने वाले है। वह नवभारत के फेसबुक पेज पर लाइव सेशन के द्वारा दर्शकों से रूबरू होने वाले है।

बता दे कि,आशीष भसीन अपनी लगन और मेहनत से  Dentsu Aegis Network के एशिया-पेसिफिक के सीईओ बने है। आशीष भसीन पिछले 32 वर्षों से मीडिया, विज्ञापन और विपणन समुदाय का हिस्सा रहे है। आशीष भसीन विशेष रूप से भारत और एशिया पेसिफिक बाजार का प्रतिनिधित्व करते है। वह मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Dentsu Aegis Network ग्लोबल एक्जीक्यूटिव टीम के सदस्य भी हैं।आशीष भसीन ने 63 वें कान्स लायंस इंटरनेशनल फ़ेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आशीष भसीन ने 50 सदस्य टीम से 3700 सदस्य पॉवरहाउस में भारत में Dentsu Aegis Network का निर्माण किया। Dentsu Aegis Network भारत में दूसरा सबसे बड़ा विज्ञापन और विपणन संचार समूह है। इससे पहले आशीष ने 20 वर्षों के लिए कई लिंटास इंडिया (IPG)के कई व्यवसायों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

नवभारत के ‘नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES’ के पहले चरण में मुख्य अतिशी के तौर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी विपक्ष नेता देवेंद्र फड़णवीस ने लाइव सेशन के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। इनके अलावा एक्सचेंज फॉर मीडिया, बिज़नेस वर्ल्ड के अध्यक्ष और मुख्य संपादक अनुराग बत्रा,हैवेल्स इंडिया के मार्केटिंग विभाग के उपाध्यक्ष अमित तिवारी,नागपुर एंजेल्स के सह-संस्थापक श्रीकांत चौधरी,शिवचरित्र के अभ्यासक और कॉर्पोरेट ट्रेनर डॉ। सुमंत टेकाडे,मराठी फ़िल्मो की गायिका जान्हवी अरोड़ा और मशहूर वॉइस ओवर आर्टिस्ट मेघना जोशी और आईपीजी-इंडिया के सीईओ शशि सिन्हा भी नजर आए थे।