FB LIVE-LOCKDOWN VIBES 2: मिलिए आज शाम 5 बजे IAS अधिकारी आर.ए. राजीव से

'नवभारत-नवराष्ट्र Lockdown Vibes’ वेबिनार सीरीज में हमारे मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी श्री. आर.ए. राजीव आज शाम 5 बजे हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज पर (https://www.facebook.com/enavabharat) रूबरू होंगे।

Loading

नागपुर. ‘नवभारत-नवराष्ट्र Lockdown Vibes’ वेबिनार सीरीज में हमारे मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी श्री. आर.ए. राजीव आज शाम 5 बजे हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज पर (https://www.facebook.com/enavabharat) रूबरू होंगे। वे लॉकडाउन में शासन को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता इस पर प्रकाश डालने वाले हैं।

आज पूरा देश कोरोना महामारी से ग्रसित हैं। इस महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन हैं। इस लॉकडाउन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। देश में काफी छोटे-मोटे उद्योग बंद हैं इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा हैं। यह एक गंभीर विषय हैं। इसके लिए शासन के सामने कई बडी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

आईएएस अधिकारी श्री. आर.ए. राजीव अपने बेहतरीन कार्यशैली और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1961 को बिहार राज्य में हुआ। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश लिटरेचर और मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया हैं। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हैं। इसके अलावा मैक्सवेल स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज, न्यूयॉर्क, यूएसए से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में योग्यता हासिल की हैं।

श्री. राजीव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी (महाराष्ट्र कैडर) हैं। फिलहाल वह मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के महानगर आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। श्री. राजीव को 32 साल का अनुभव हैं। अपने करियर में उन्होंने शहरी विकास क्षेत्र में काफी काम किया हैं। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में काम किया हैं। इसके अलावा वह परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) समेत कई बड़े पदों पर कार्यरत थे।

इसी प्रकार नवभारत ‘Lockdown Vibes 2’ कार्यक्रम में आर.ए राजीव अपना मूल्यवान अनुभव हमारे साथ साझा करेंगे। तो आप भी तैयार रहिएगा उनको देखने और सुनने के लिए आज शाम 5 बजे हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर रूबरू होंगे। आपका इन्तेजार रहेगा।