Meghna Erande Joshi

Loading

मुंबई. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सभी कूल कार्टून के पीछे की आवाज किसकी है? निंजा हथौड़ी जिस तरह से बोलते हैं, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि उनकी शुरुआती किशोरावस्था में एक लड़का बात कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है इस आवाज़ के पीछे एक सुंदर सी महिला की आवाज़ हैं जो  हथौड़ी की आवाज़ बनकर आप से जुडी हुई हैं।

इसके पीछे एक बहुत ही बेहतरीन और खुबसूरत महिला मेघना एरंडे जोशी की आवाज़ है। जिन्होंने कई सारे मशहूर कार्टून किरदारों में अपनी आवाज़ डाली हैं यह यू कहे की वह इन कार्टून चरित्रों के लिए डब करती है!  

डबिंग इंडस्ट्री में आने से पहले मेघना एरंडे जोशी, मराठी साहित्य की छात्रा और मुंबई विश्वविद्यालय की टॉपर थीं। मेघना एरांडे का जन्म 24 अप्रैल 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उन्होंने विक्रम जोशी के साथ 2010 में शादी की। उनके पति मुंबई में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के मालिक हैं और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी है।

अब तक के अपने करियर में उन्होंने हिंदी में कई कार्टून चरित्रों के लिए डबिंग की, जिसमें डेक्सटर की लेबोरेट्री से डीडी, बॉब द बिल्डर की डेज़ी, डोरेमोन, पॉवरपफ गर्ल्स में प्रिंसेस, स्मॉल वंडर में हेरिएट ब्रिंडल, निंजा हथौड़ी और अन्य शामिल हैं।

उन्होंने ऑडिशन के समय निंजा हथौड़ी के लिए डब कर काम हासिल किया, जहां कलाकारों को दो अलग-अलग पिचों में डिंगडिंगडिंग- डिंगडिंगिंग करने के लिए कहा गया था! अपनी आवाज़ को कार्टूनों के लिए देने के अलावा, मेघना ने डिस्कवरी चैनल के लिए भी डब किया है और पुणे रेलवे स्टेशन के लिए इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) प्रणाली के लिए भी रिकॉर्ड किया है।