Virat Kohli Instagram

    Loading

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी पीछे छोड़ दिया।

    दरअसल विराट के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ कोहली 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई और भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामलें मे दूसरे नंबर प्रियंका चोपड़ा हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 60.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हैं जिनके 58 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    दुनिया भर में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा फॉलोअर्स खुद इंस्टाग्राम (387 मिलियन) के हैं। जबकि दूसरे नंबर पर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो के 266 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर सिंगर एरियाना ग्रांडे है। उनके 224 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। चौथे नंबर पर बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी हैं। उनके 187 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।  दुनिया भर की बात की जाए तो विराट कोहली 23वें नंबर पर है। जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की सेंचुरी लगाने वाले कोहली ने पॉप स्टार डेमी लोवाटो (99 मिलियन) और दो स्पेनिश फुटबॉल दिग्गज रियल मैड्रिड (95 मिलियन) और बार्सिलोना (94 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    कोहली की इस बड़ी उपलब्धि पर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने भी ट्वीट किया। आईसीसी ने लिखा, “विराट कोहली – इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार।”