Jonny Bairstow and Jason Roy

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और इंग्लैंड के 3 मैचों की वनडे सीरीज (India vs England ODI Series 2020) के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक बार फिर 300 से ज्यादा रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी ठोकते हुए 108 रन बनाए, कप्तान विराट कोहली 66 और ऋषभ पंत 77 की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने 336 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    भारत की ओर से  जीत के लिए दिए गए 337 रनों के  विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और 20 ओवर में पहला विकेट खोया। जेसन रॉय (Jason Roy) (55) ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत करते हुए अर्धशतक बनाया। जेसन रॉय और जॉनी  बेयरस्टो भारत के खिलाफ एक बार फिर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने का कारनामा किया।

    और दूसरा विकेट बेन स्टोक्स 99 पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद का शिकार हुए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई।

    इंग्लैंड का तीसरा विकेट 285 के स्कोर पर गिरा। इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंदों पर 7 शानदार छक्के और 11 जानदार चौके ठोके और 124 रन बनाए। इस सीरीज में डेब्यू करने वाले डेब्यू गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasiddha Krishna) की गेंद पर कप्तान कोहली ने उनके शॉट को लपक लिया और जॉनी आउट हो गए।

    गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाजों की जोड़ी  एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और मैथ्यू हेडेन (Mathew Hayden) के बाद जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जेसन रॉय (Jason Roy)  की जोड़ी भारत के खिलाफ लगातार 3 पारियों में शतकीय साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई है। 

    ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों की इस जोड़ी ने भारत के खिलाफ करीब 18 साल पहले 2003 में यह कीर्तिमान बनाया था। जिसके बाद इसे दोहराने में 18 साल लग गया। जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जेसन रॉय (Jason Roy)  की जोड़ी ने भारत के खिलाफ आज के मैच में 99 गेंद खेलकर 110 रनों की साझेदारी की। 

    पिछले मैच में इसी मैदान पर दोनों की जोड़ी ने 86 गेंदों में 135 रनों की साझेदारी की थी। इससे पहले, ‘2019 विश्व कप’ (World Cup 2019) में खेले गए अंतिम मैच में इस जोड़ी ने 133 गेंदों में 160 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

    यही नहीं, जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जेसन रॉय (Jason Roy) की जोड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बन गई है। आज की शतकीय पार्टनरशिप के बाद इस जोड़ी के नाम इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 13 शतकीय साझेदारियां करने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने इस मामले में कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) और जो रूट (Joe Root) की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

    इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) और जो रूट (Joe Root) की जोड़ी ने इंग्लैंड के लिए 12 बार शतकीय साझेदारियां की थीं। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी आज के इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं है। इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट और जेसन रॉय की जोड़ी 7 शतकीय साझेदारियों के साथ तीसरे पायदान पर विराजमान है।