IPL

    Loading

    -विनय कुमार

    भारतीय क्रिकेट के महाकुंभ ‘आईपीएल’ का नया सीजन ‘IPL T20 2021’ (IPL Season-14) अगले महीने यानी अप्रैल से शुरू हो रहा है। BCCI ने बीते रविवार को आईपीएल के शेड्यूल भी जारी कर दी थी। आईपीएल के मैच कब और कहां खेले जाएंगे, मैच की तारीखों के साथ जानकारी दी।

    आईपीएल के ताज़ा सीजन (IPL T20 2021) की पहली भिड़ंत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) के बीच होगी। ये मैच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। खेलप्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर ये है कि COVID-19 प्रोटोकॉल की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार आईपीएल में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं है। अबकी सीज़न के मैच 6 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस आईपीएल में खास बात ये भी है कि कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेल सकेगी, क्योंकि उसी हिसाब से शेड्यूल तैयार किया गया है।

    कठिन होगी सूरमा टीमों के लिए ट्रॉफ़ी की डगर

    गौरतलब है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार 2 बार से आईपीएल ट्रॉफी जीतकर चैंपियन बनती आ रही है। ज़ाहिर है अबकी बारमुंबई इंडियंस जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जान झोंक देगी। टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Mumbai Indians) के नेतृत्व में उनकी टीम पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के जोश और जुनून के साथ मैदान में ताल ठोकेगी। 

    वहीं दूसरी तरफ आईपीएल की एक और मजबूत टीम ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ (CSK) महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अबकी बार हर हाल में डिफेंडिंग चैंपियन ‘मुम्बई इंडियंस’ से ट्रॉफी छीनने के लिए एड़ी चोटी एक कर देगी।

    गौरतलब है कि, आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि, आईपीएल 2020, यानी पिछले सीजन में CSK की टीम प्लेऑफ राउंड तक नहीं पहुंच पाई थी। ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (Kolkata Knight Riders) भी 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings), RCB, ‘दिल्ली कैपिटल्स’ की टीम एक बार भी ट्रॉफी जीत नहीं पाई है, लेकिन घायल शेर ज़रूर हैं। इसलिए अबकी बार काफ़ी उलट-फेर भी देखने मिल सकता है।

    अनुभवी खिलाड़ी पर टिकेगी नज़रें

    अबकी सीज़न भी कई अनुभवी और उम्र दराज खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल (IPL T20 Tournament) टूर्नामेंट से काफी समय से जुड़े हुए हैं, और उन्होंने अपनी मौजूदगी से अपनी टीम को फायदा भी पहुंचाया है। आइए नजर डालें ऐसे 5 खिलाड़ियों पर:

    ipl-2021-captain-cool-Mahendra Singh Dhoni's-photo-in-csk-new-jersey-goes-viral

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

    39 साल के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के पहले सीजन से ही इस बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। वे इस सीजन में भी अपनी ‘येलो आर्मी’ के साथ मैदान में नजर आएंगे। धोनी आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। 2008 से ही ‘कैप्टेन कूल’ धोनी CSK का हिस्सा हैं। वह पहले सीजन से ही CSK टीम की कप्तानी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी IPL में अब 204 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4632 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 23 अर्धशतक भी हैं।

    Harbhajan Singh says IPL contract with Chennai Super Kings has ended

    हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)

    एमएस धोनी के बाद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आईपीएल (IPL T20) के सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 40 साल के हरभजन 2008 से सभी सीजन में खेलते हैं, सिवाय 2020 के। IPL T20 2020 में निजी कारणों वो नहीं खेल सके थे। लेकिन अबकी सीज़न हरभजन KKR की तरफ से खेलेंगे। KKR ने ताज़ा नीलामी में उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। हरभजन सिंह अब तक 160 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। अब तक खेले मैचों में उन्होंने 150 विकेट हासिल किए हैं।

    गौरतलब है कि,  2008 से 2017 तक हरभजन ‘मुम्बई इंडियंस’ में थे। इसके बाद 2 साल CSK की तरफ़ से खेले और अब KKR के लिए मैदान में विरोधी टीम के बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी का शिकार बनाएंगे।

    Gayle fined 10 percent of match fees, after being dismissed on 99 runs he had threw his bat in anger

    क्रिस गेल (Chris Gayle)

    41 साल के वेस्ट इंडीज के धाकड़ विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल की बाजुओं में अभी भी उतनी ही ताकत है, जीतना कुछ साल पहले उनके हैरतंगेज छक्कों में हम देखा करते थे। अबकी सीज़न की आईपीएल में गेल सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिस गेल इस सीजन में ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings) की तरफ से बल्ले की गर्माहट दिखाएंगे।

    गौरतलब है कि क्रिस गेल 2009 से आईपीएल (IPL T20 Tournament) का लगातार हिस्सा रहे हैं। सीज़न-13 IPL T20 2020 में गेल सिर्फ 7 मैच ही खेल पाए थे। उन मैचों में उनके ज्वालामुखी बल्ले से 23 उबलते हुए छक्के निकले थे। क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 132 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4772 रन बनाए हैं। इसमें उनके 31 अर्धशतक और 6 शतक भी शामिल हैं। क्रिस गेल KKR और RCB के लिए भी खेल चुके हैं।

    Imran Tahir

    इमरान ताहिर (Imran Tahir)

    41 साल के इमरान ताहिर भी इस सीजन की आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका के खतरनाक स्पिनर इमरान ताहिर ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ CSK की तरफ़ से गेंदों से उंगलियों की अपनी जादूगरी दिखाएंगे।

    गौरतलब है कि IPL T20 2019 में ताहिर सबसे ज्यादा विकेट  चटकाने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने उस सीज़न में 26 विकेट हासिल कोई। इमरान ताहिर 2014 से आईपीएल का हिस्सा हैं और अब तक 58 मैच खेल चुके हैं। इस दरम्यान उनके नाम 80 विकेट हो चुके हैं। इमरान 2014, 2016 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ ( Delhi Capitals) में थे। उसके बाद 2018 से वह धोनी की टीम CSK टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं।

    what-was-kedar-jadhavs-auction-price-for-csk-in-ipl-2020

    केदार जाधव (Kedar Jadhav)

    35 साल के केदार जाधव अबकी सीज़न ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ की तरफ से खेलेंगे। SRH ने अबकी ताज़ा नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। गौरतलब है कि इस साल CSK ने रिलीज कर दिया था। केदार  जाधव 2010 से ही आईपीएल खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 87 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1141 रन बनाए हैं। केदार जाधव IPL T20 2019 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ की टीम में थे। उसके बाद वह ‘कोच्चि टस्कर केरला’ के साथ जुड़े और फिर 2013 से 2015 तक फिर ‘दिल्ली कैपिटल्स’ में रहे। 2016 से 2017 तक वो कप्तान विराट कोहली की टीम RCB में नजर आए और 2018 से 2020 तक वह CSK की तरफ से खेले। लेकिन अबकी ताज़ा सीज़न में वो  ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ SRH) की टीम की से ताल ठोकेंगे।