after-retirement-mahendra-singh-dhoni-is-doing-organic-farming-is-selling-cows-milk-and-tomatoes

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने संन्यास ले लिया हैं।

Loading

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने संन्यास ले लिया हैं। फ़िलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अलावा धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक और दिलचस्प काम कर रहे हैं। खबरों की माने तो धोनी इन दिनों ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। वहीं, यहाँ उगने वाले टमाटर और गाय के दूध को बेच रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने परिवार के साथ रांची में समय बिता रहे हैं। यह पर धोनी की 55 एकड़ जमीन है, जहां वो ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही इसी जगह उनका डेयरी फार्म भी है। जहां कई गाय हैं और उनका शुद्ध दूध वो लोगों तक पहुंचा रहे हैं। धोनी का यह फार्म हाउस रांची के धुर्वा में है। 

धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने इस फार्म हाउस में टमाटर के अलावा कई तरह की सब्जियां भी उगाई हैं। फ़िलहाल यहां टमाटर के अलावा गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली का उत्पादन किया जा रहा है। यहाँ पर हर दिन 80 किलो टमाटर निकाला जा रहा है। वहीं, उनके डेयरी फार्म में कई गाय है। जिनका दूध 55 रूपए लीटर बेचा जा रहा है। 

धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के डेयरी फार्म से रोजाना 300 लीटर दूध निकल रहा है। धोनी के फार्म में साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय है। इस डेयरी पर तक़रीबन 70 गाय हैं। वहीं धोनी इस फार्म हाउस में लगातार आते रहते हैं। उनके घर भी उन्ही के फार्म हाउस की सब्ज़ियाँ व दूध पहुँचता है।