File Photo
File Photo

    Loading

    लंदन. गेंद से छेड़खानी मामले में शामिल रहे कैमरन बेनक्रॉफ्ट का कहना है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाकी गेंदबाजों को भी न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान की गई इस गलती की जानकारी थी। बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद पर रुमाल रगड़ते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। 

    उस घटना ने ऑस्ट्रेलिया और विश्व क्रिकेट को झकझोर दिया था। ‘द गार्डियन ‘ को दिये इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी, उन्होंने कहा,‘‘हां। मैं इतना ही चाहता था कि अपनी हरकत और भूमिका को लेकर जवाबदेह और जिम्मेदार रहूं।” 

    उन्होंने कहा,‘‘निश्चित तौर पर मैंने जो किया उससे दूसरे गेंदबाजों को फायदा मिला और उन्हें इसकी जानकारी थी। यह अपने आप में स्पष्ट है।” यह पूछने कि उनके साथ गेंदबाजों को क्या इसकी जानकारी थी, उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि थी। यह अपने आप में स्पष्ट है।” 

    न्यूज़ीलैण्ड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श और स्पिनर नाथन लियोन शामिल थे। बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि वह चाहते थे कि उनके साथी खिलाड़ी उन्हें पसंद करे और इसी वजह से उन्होंने अपने मूल्यों के साथ समझौता किया। (एजेंसी)