चेन्नई अब ‘सुपर किंग्स’ नहीं रही, फ्लाॅप हुई ‘येलो आर्मी’ पर क्या बोले आकाश चोपड़ा ?

Loading

– विनय कुमार

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शुक्रवार 23 अक्टूबर को हुई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुई भिड़ंत  की तुलना एक अंतरराष्ट्रीय टीम और क्लब की ओर से होने वाले मुकाबले के बीच की है। 10 मैचों में 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल, IPL T20,2020 में टॉप पर जाने के लिए मुंबई इंडियंस (MI)  ने शुक्रवार को CSK को 10 विकेट से नेस्तनाबूद करने के बाद उनका बयान आया है। पहले बल्लेबाजी करने आई ‘कप्तान कूल’ की ‘येलो आर्मी’ 9 विकेट पर सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस भिड़ंत में एक वक़्त ऐसा भी लग रहा था कि, CSK 50 रन का आंकड़ा भी छू पाएगी या नहीं, लेकिन सैम करन ठीके और उनका बल्ला बोलै, जिससे उनकी 52 रनों की पारी ने महेंद्र सिंह धोनी कि टीम कि इज़्ज़त बचा ली।

114 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने दूसरी इनिंग में मुंबई इंडियंस (MI) मैदान में उतरी। इशान किशन मुंबई इंडियंस कि तरफ से सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर ओपनिंग करने उतरे। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ईशान किशन को उतारा गया थ। और किशन ने सिर्फ 37 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर 13 ओवर के भीतर ही मुंबई इंडियंस ने 116 रन ठोक डाले और चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हरा दिया।

चेन्नई अब ‘सुपर किंग्स’ नहीं रहा 

आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुई इस भिड़ंत का विश्लेषण किया। आकाश चोपड़ा ने अपना विश्लेषण यह कहते हुए शुरुआत की कि, CSK अब डिफेंडिंग चैंपियन द्वारा डिक्लेयर किए जाने के बाद ‘सुपर किंग्स’ नहीं है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीसन की पसंद का भी बचाव करते हुए कहा कि CSK के युवा खिलाड़ी इस सीजन में ज़्यादा नहीं खेल पाए।

CSK अब IPL 2020 से बाहर  

आकाश चोपड़ा ने कहा, “चेन्नई अब ‘सुपर किंग्स’ नहीं हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने CSK को पछाड़ दिया है, और, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। CSK अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे और लगभग टूर्नामेंट से बाहर है।” उन्होंने कहा, ‘जब CSK बल्लेबाजी करने आई तो उन्होंने यूवाओं को मौका दिया। मैं युवाओं को दोष नहीं देने जा रहा हूं, क्योंकि उन्होंने बहुत सारे मैच नहीं खेले हैं। पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए, अंबाती रायुडू जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए, और, अगली गेंद पर जगदीसन भी आउट हो गए। इसके बाद फाफ ड्यूप्लेसिस भी जल्द आउट हो गए।”

जडेजा-धोनी ने दिए अपने आसान विकेट    

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी का इस कदर आउट होना CSK कैंप में उनकी मौजूदा मानसिकता बताता है। उन्होंने कहा कि, दोनों बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के लिए अपने विकेट मानो दे रहे थे। उन्होंने कहा, ” इसके बाद जडेजा और धोनी साथ थे और उन दोनों ने मुझे हैरान किया, जहां तक मेरा सवाल है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई बड़ा स्कोर बनाया होगा या नहीं, यह अलग है।” आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दोनों ने अपने विकेट आसानी से दे दिए, जो कुछ ऐसा है, कि CSK ने अपनेअतीत में ऐसा नहीं किया।

साफ़ है, अबकी सीज़न महेंद्र सिंह धोनी कि टीम बिलकुल फिसड्डी साबित हुई। यही नहीं धोनी के ऊपर उठ रहे सवाल भी अब सही साबित होते नज़र आए।