कोरोना वायरस : इतने रुपए की मदद के बाद सोशल मिडिया पर ट्रोल हो रहा ”BCCI”

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने भारत में पैर पसारेहै। इस वायरस से देश के करोडोलोगों की जान खतरे में है। इस जानलेवा वायरस से बच्ने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। देश आर्थिक संकट से गुजर

Loading

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने भारत में पैर पसारे है। इस वायरस से देश के करोडो लोगों की जान खतरे में है। इस जानलेवा वायरस से बच्ने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस वायरस से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपना योगदान निभा रहे है।

शनिवार को टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ और टाटा संस ने 1,000 करोड़ रुपए दान कर दिए। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख और भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाडी सुरेश रैना ने 52 लाख रुपए दान दिए।

इससे पहले दुनिया के सबसे रईस क्रिकेट बोर्ड में से एक बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) को कोरोना वायरस से निपटने दान न देने के लिए सोशल मीडिया पर #ShameOnBCCI लिखकर काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद शनिवार को BCCI ने 51 करोड़ रुपए दान किए। बावजूद इसके BCCI ट्रोल हो रहा है। लेकिन अब BCCI कम रुपए दान में देने के लिए ट्रोल हो रहा है। BCCI की ऑपरेटिंग इनकम 1200 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। 

कई लोगों का मानना है कि BCCI 51 करोड़ से ज्यादा दान कर सकती थी। लेकिन बोर्ड ने ऐसा नहीं किया। एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ST, SC रेलवे एम्पलॉई एसोसिएशन ने ही कोरोनावायरस फंड में 70 करोड़ के दान की घोषणा की है। BCCI को शर्म आनी चाहिए।   

बता दें कि, ट्विटर पर लोगों का कहना है कि #ShameOnBCCI अंबेडकरवादी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हंसराज मीणा ने शुरू किया था। उन्होंने पूछा था कि भारत में सबसे अधिक प्यार पाने वाले खेल के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड से कम हम वैश्विक महामारी के समय दान होता देख सकते हैं। जिसके बाद BCCI काफी ट्रोल हुआ। और अब जब BCCI ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 51 करोड़ रुपए दान मे देने की घोषणा की तक हंसराज की काफी तारीफ़ ही रही है।