Enrique Nortje, Dale Steyn

Loading

-विनय कुमार.

आईपीएल (IPL T20, 2020) के ताज़ा सीज़न की 30 वीं भिड़ंत बुधवार, 14 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (UAE) में हुई। दिल्ली कैपिटल्स (DC) राजस्थान रॉयल्स (RR) को इस मैच में बड़े ही रोमांचक मौके पर 13 रनों से जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे ने ग़ज़ब कर दिया, आईपीएल T20 में एक नया इतिहास रच दिया।

एनरिक नोर्टजे राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। यह गेंद आईपीएल (IPL T20) के इतिहास की सबसे तेज गेंद रही। इससे पहले सबसे तेज़ गेंद फेंकने का कीत्रिमान डेल स्टेन के नाम था। स्टेन ने आईपीएल-2012 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 154.40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से एक गेंद फेंकी थी।

हालांकि, एनरिक नोर्टजे ने तीसरे ओवर में लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से 4 गेंद फेंकी। इस स्पेल के साथ उन्होंने आईपीएल (IPL T20) में किसी एक ओवर में 4 सबसे तेज गेंदें फेंककर एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर ने नोटर्जे के उस ओवर में रही सबसे तेज पांचवीं गेंद को सीमा से बाहर भेज दिया। हाँ, इस तेज़ स्पीड का शिकार उनकी अगली गेंद में जोस बटलर हो गए, नोर्टजे ने ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 9 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। इस भिड़ंत में नोटर्जे ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

अब तक सबसे तेज टाॅप 5 गेंदबाज:

1. एनरिक नोटर्जे: 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा

2. डेल स्टेन: 154.40 किलोमीटर प्रति घंटा

3. कैगिसो रबाडा: 154.23 किलोमीटर प्रति घंटा

4. कैगिसो रबाडा: 153.91 किलोमीटर प्रति घंटा

5. पैट कमिंस: 153.56 किलोमीटर प्रति घंटा