‘धोनी, बोले तो अक्खा इंडिया’, गावस्कर बोले- लोकप्रियता में माही सचिन-कोहली से आगे

Loading

-विनय कुमार

15 अगस्त 2020 यानी इसी साल एम.एस.धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 15 साल से ज़्यादा समय तक चले एक अंतरराष्ट्रीय करियर में, धोनी ने क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बना दिए, कई मिसालें कायम की। कप्तान के तौर पर T20 WORLD CUP और 2011 ICC WORLD CUP में भी भारत को जीत दिलाने के साथ साथ 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता। क्रिकेट की दुनिया में तीन ICC टूर्नामेंट जीतने वाले इतिहास के अकेले कप्तान हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपने बेदाग कौशल और शांत मिजाज़ के कारण दुनिया भर में धोनी के करोड़ों फैन्स हैं। धोनी वर्ल्ड क्रिकेट (WORLD CRICKET) की एक ऐसी हस्ती बन चुके हैं, की LITTLE MASTER महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर को लगता है कि भारत में महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की लोकप्रियता का स्तर ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और ‘रन मशीन’ विराट कोहली को भी पार कर गई है।

सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) इंडियन प्रीमियर (IPL T20) लीग के सीज़न-13, 2020 में कमेंट्री करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं। आप सभी जानते ही हैं कि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और सीज़न-12, IPL T20 2019 की रनर-अप यानी उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ आईपीएल सीज़न-13, 2020 की शुरुआत हुई। जिसमें चेन्नई ने मुंबई को हारा दिया।

आईपीएल के पहले मैच से पहले धोनी के बारे में बोलते हुए, सुनील गावस्कर ने कहा, “चूंकि एमएसडी रांची से आते हैं, जहां क्रिकेट की संस्कृति नहीं है, इसलिए पूरा भारत उससे प्यार करता है। तेंदुलकर के पास मुंबई और कोलकाता है, कोहली के पास दिल्ली और बेंगलुरु है लेकिन जब आप धोनी की बात करते हैं तो यह पूरे भारत में है। धोनी के लिए आईपीएल 2020 की शुरुआत काफी अच्छी रही है, जहां सीजन ओपनर में उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात दे दी। धोनी को इस मैच में बैटिंग का ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ़ दो ही गेंद खेली और वे बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे। धोनी ने मुकाबले में खुद से ऊपर रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को भेजा जिसमें सैम ने तेज रनाकर धोनी के फैसलों को को एक बार फिर से सही साबित कर दिया।