धोनी का दिखा Superman अंदाज, घोड़े के साथ लगाई रेस, बीवी Sakshi ने शेयर किया वीडियो

    Loading

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संयास (Retirement) ले लिया हो, लेकिन आज भी उनके फैंस (Dhoni’s Fans) की कोई कमी नहीं है। चाहने वाले आज भी उन्हें काफी पसंद करते हैं और उन्हें खेलता देखने की ख्वाहिश रखते हैं। धोनी की ताकत का अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है। वह बहुत ही ज़्यादा फूर्तिले (Dhoni Fitness) व्यक्ति हैं। मैच में धोनी जब विकेट पर बल्लेबाजी करते हैं तो उनकी रनिंग बिटविन द विकेट (Running between the wickets) देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आईपीएल (IPL) के दौरान धोनी का यह अंदाज हमेशा उनके फैंस को देखने को मिलता है। आज भी दौड़ में वह अच्छे-अच्छे लोगों को पीछे छोड़ देते हैं। इसका ताजा उदाहरण उनकी बीवी साक्षी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर (Video) करके दिया है।

    सोशल मीडिया पर धोनी के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी का यह वीडियो उनके फैंस के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। साक्षी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी घोड़े के साथ दौड़ते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने पालतू घोड़े के साथ दौड़ की रेस लगाते हैं और तेजी से दौड़कर घोड़े को भी पछाड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

    साक्षी (Sakshi Dhoni) ने धोनी के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मजबूत, तेज..” ज्ञात हो कि एक बार फिर धोनी को आप मैदान पर देख सकेंगे। आईपीएल 2021 का दूसरा दौड़ सितंबर-अक्टूबर के दौरान यूएई में खेला जाएगा। इस सीजन में सीएसके की टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। वहीं सीएसके प्वाइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।