पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्मदिन आज, जानें उनके बारे में सब कुछ बातें

    Loading

    नई दिल्ली: क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई महारथी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्हीं में से एक है भारत के पूर्व क्रिकेटर जगदीश अरुण लाल (Jagdish Arun Lal)। जिनका आज यानी 1 अगस्त (1August) को जन्मदिन है। इनका जन्म 1955 को उत्तर प्रदेश (Utar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर रहने के साथ ही एक बेहतरीन कमेंटेटर भी हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं उनका सबसे अच्छा खेल 1982-1989 के बीच देखने मिला था। 

    अरुण लाल ने अपने करियर की शुरुआत भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करके की थी। लाल ने इस मैच में भी नियमित रूप से रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण, चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच श्रृंखला के लिए चुना था। हालाँकि अरुण ने 27 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली पारी में 63 रन बनाकर सबको इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया था। अरुण उस टीम का हिस्सा थे जिसने इमरान खान के नेतृत्व वाले पाकिस्तान का सामना किया था। 

    अरुण लाल ने अपने करियर में 13 ODI मैच खेले हैं। जहां उनका औसत 9।36 से अधिक रहा था। इसके अलावा लाल ने रणजी ट्रॉफी में खेलना जारी रखा, जहां वह क्वार्टर फाइनल में मुंबई को हराने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा। इस मैच में उन्होंने 189 रन बनाए थे। उसके बाद अरुण लाला ने 2000 से, एक कमेंटेटर का काम संभाला। इस काम में भी उन्हें काफी प्यार मिला। 

    अरुण लाला के बारे में कुछ बातें:

    • अरुण लाला के नाम दिल्ली क्रिकेट टीम और बंगाल क्रिकेट टीम खेलते हुए 1000 रन बनाने का घरेलू रिकॉर्ड है।
    • अरुण लाल ने अपने टेस्ट करियर में 26.03 की औसत से कुल 729 रन बनाए हैं।
    • अरुण ने 27 साल की उम्र में 1982 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने 63 रन बनाए थे।
    • लाल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे, जहां उन्होंने दो अर्धशतकों का योगदान दिया था।
    • अरुण 1989-90 के रणजी सत्र में बंगाल की उभरती जीत में अहम भूमिका निभाई थी।