पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हॉकी टीम की जीत को बताया किसी भी विश्व कप से बड़ा, फैंस का फूटा गुस्सा

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Mens Hockey Team Wins Medal) ने इतिहास रच दिया है। 41 साल के लंबे इंतज़ार के बाद हॉकी टीम ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर यह कारनामा किया है। जिसके बाद पूरा देश उन्हें बधाई देने में जुट गया है। लोग भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को अपने अंदाज़ में शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिसमें भारत के कई दिग्गज भी शामिल हैं। 

    भारत के इन्हीं दिग्गज में से एक हैं पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)। गंभीर ने भी हॉकी टीम को बधाई दी है। लेकिन, उनका अंदाज़ लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। उन्होंने बधाई देते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जो फैंस को रास नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।  

    गौतम गंभीर का ट्वीट: 

    गंभीर ने हॉकी मेडल को बताया क्रिकेट विश्व कप से बड़ा 

    गौतम गंभीर ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम की इस जीत की बधाई दी। साथ ही हॉकी द्वारा जीते गए कांस्य पदक को क्रिकेट विश्व कप की जीत से भी बड़ा बताया है। गंभीर ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, “1983, 2007 या 2011 को भूल जाइए, हॉकी में यह पदक किसी भी विश्व कप से बड़ा है! #IndianHockeyMyPride।”

    गंभीर द्वारा ट्वीट शेयर करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर की बात से काफी लोग सहमत नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यान दोनों खेल बहुत अलग है, इनकी तुलना नहीं की जा सकती। 

    वहीं एक ट्विटर यूजर ने गंभीर के ट्वीट के जवाब में लिखा- “यह अब बहुत ज़्यादा है। 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट के लिए एक क्रांति की तरह था, वह किसी भी चीज से काफी बड़ा था। 2007 में भारत पहली बार चैंपियन बना। 2011 WC में 28 वर्षों के बाद विश्व कप की जीत मिली थी, जो बहुत खास था।

    बता दें कि गंभीर ने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल और 2011 के विश्व कप फाइनल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनका इस तरह का बयान लोगों को काफी निराश कर रहा है।