File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ‘चैंपियंस ट्रॉफी’ (ICC Champions Trophy) की आखिरकर वापसी हो गई। यह टूर्नामेंट 8 साल के बाद अब 2025 में खेला जाएगा। ‘चैंपियंस ट्रॉफ़ी’ का आखिरी टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था। तब भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान ने फाइनल मैच में हरा दिया था और ट्रॉफी पर कब्जा (Champions Trophy 2017) जमाया था। 

    ICC ने 2024 से 2031 तक के लिए 8 साल के ‘फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ (FTP) की घोषणा की है। इसके अनुसार, ‘ICC T20 WORLD CUP’ हर 2 साल में होगा, जबकि 50 ओवरों के वर्ल्ड विश्व कप (ICC ODI WORLD CUP) में 2027 से अब 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

    2024 से 2031 के बीच 4 ‘ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP TROPHY’ और 2 चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) खेली जाएंगी। ICC ने बोर्ड की मीटिंग के बाद कहा, ICC बोर्ड ने 2024 से 2031 तक के शेड्यूल की आज पुष्टि की, जिसमें पुरूषों का क्रिकेट वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा और ‘चैम्पियंस ट्रॉफी’ फिर से आयोजित होगी। पुरूषों के वर्ल्ड कप में 2027 और 2031 में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। जबकि, T20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें शामिल होंगी। 2024, 2026, 2028 और 2030 में 55 मैच का T20 टूर्नामेंट होगा।’’

    फिलहाल 50 ओवरों के वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) में 10 टीमें होती हैं। लेकिन अबकी बार के ताज़ा ‘T20 World Cup’ में 16 टीमें होंगी। 8 टीमों की ‘चैम्पियंस ट्रॉफी’ 2025 और 2029 में खेली जाएगी। ‘ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP FINALS’ 2025, 2027, 2029 और 2031 में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि, ‘आईसीसी महिला टूर्नामेंट’ (ICC WOMEN’S CRICKET SCHEDULE TEAM INDIA) का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है।’’

    ‘ICC T20 वर्ल्ड कप’ के लिए भारत को अल्टीमेटम

    ICC ने BCCI को भारत में कोरोना महामारी के संकट के बीच ‘T20 World Cup 2021’ की मेजबानी पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का वक्त दिया है। ICC बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में भारत की  की तरफ से  बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly BCCI President) और सचिव जय शाह (Jay Shah Secretary BCCI) ने हिस्सा लिया। T20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है। इसके आयोजन के इंतजामों को लेकर BCCI ने ICC से एक महीने का समय मांगा था, जो आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से दे दिया।

    COVID-19 Pandemic के कारण अगर BCCI ‘ICC T20 WORLD CUP 2021’ टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाता है, तो इसे UAE में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले वहां ‘IPL 2021’ के बाकी बचे मैच खेले जाएंगे, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार BCCI के पास रह सकता है। अक्टूबर-नवंबर में संभव नहीं होने पर BCCI, 2022 में भी कुछ विंडो तलाश रहा है। ICC बोर्ड से जुड़े एक सदस्य ने कहा, “BCCI भारत में ‘वर्ल्ड कप टूर्नामेंट’ (ICC T20 World Cup 2021) की मेजबानी करना चाहता है। वे यह मौका छोड़ना नहीं चाहते। ICC बोर्ड 2 और विंडो तलाश रहा है।’’