नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 1st ODI) के बीच खेला जा रहा पहला वनडे बहुत ही रोमांचक है। इस मैच में भारत की और से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अपना वनडे डेब्यू (Suryakumar Yadav And Ishan Kishan Debute In ODI) कर रहे हैं। वहीं भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 साल के बाद ‘कुलचा’ की जोड़ी मैच खेलने मैदान पर उतरी है। इन दोनों ने ही शानदार गेंदबाजी कर हर किसी को हैरान कर दिया है, खासकर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने। उन्होंने जिस तरह से एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी इस मैच में कमाल कर दिखाया है।
कुलचा की जोड़ी लगभग दो साल बाद एक साथ नज़र आ रही है। आखिरी बार यह दोनों खिलाड़ी 2019 विश्व कप में एक साथ नजर आए थे। उसके बाद चहल भारत की टीम का हिस्सा बने रहे, लेकिन कुलदीप को टीम से काफी समय से बाहर ही थे। लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ भारत की ‘कुलचा’ ने वापसी की है और शानदार गेंदबाजी कर श्रीलंका के सामने लगातार मुसीबत भी खड़ी कर रहे हैं। अपनी गेंदबाजी से ये दोनों खिलाड़ी बल्लेबाज़ों को काफी परेशान भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कुलचा के फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं। वहीं जिस तरह दोनों ही खिलाड़ी ने बल्लेबाज़ों को आउट किया है, उसका वीडियो भी इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गया है।
कुलदीप ने अजीबोगरीब गेंद डाल किया आउट
Sri Lanka lost 3rd wicket. Two wicket in one over. Kuldeep is on fire🔥.#INDvSL pic.twitter.com/evAAzLyDmX
— PROSPERITY (@SanProsperity) July 18, 2021
चहल का कमाल
1 st wicket for Chahal and India
SL:49 for 1 @yuzi_chahal
#INDvSL pic.twitter.com/KdHCnIQFtl
— Chinnapspk (@Chinna143PSPK) July 18, 2021
वासिन जफर ने भी किया रिएक्ट
भारत के पूर्व खिलाड़ी ने भी इन सोशल मीडिया पर एक मीम्स वाला इमेज शेयर कर कहा, ‘हर दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज के लिए हमारे फील्डर।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। वहीं मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Our fielders to every other SL batsman 😛 #SLvIND pic.twitter.com/YgYQjZTk1o
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 18, 2021
शिखर धवन की कप्तानी
वहीं इस मैच पर टीम मैनेजमेंट के अलावा फैंस की भी नज़र है, क्योंकि इस मैच में बतौर कप्तान शिखर धवन भी डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जिसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाज उन्हें परेशान करने में जुट गए हैं।