India vs England 2nd ODI match Ben Stokes applies saliva on ball, gets warning from umpire

यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया।

    Loading

    पुणे. इंग्लैंड के हरफनमौलाा बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट (India vs England 2nd ODI Match) मैच के दौरान गेंद पर लार लगाने (Saliva on Ball) के कारण मैदानी अंपायरों ने आधिकारिक चेतावनी दी।

    यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंदर शर्मा ने कप्तान जोस बटलर को चेताया। उन्होंने इसी ओवर में स्लिप में रीसे टॉपली की गेंद पर शिखर धवन का कैच भी लपका।

    कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है। उन्होंने अहमदाबाद में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था।