indian cricketer hardik-pandya-shares-photo-with-csk captain Mahendra Singh Dhoni-asks-time-travelling-bhi-karne-lage-ho-kya

हाल ही में हार्दिक ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ तस्वीर शेयर की हैं।

    Loading

    मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में हार्दिक ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ तस्वीर शेयर की हैं। 

    हाल ही में हार्दिक अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड़या और सूर्यकुमार यादव के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़े। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए मुंबई इंडिंयस से जुड़ने के बाद हार्दिक ने धोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी बेहद कुल अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। वहीं, हार्दिक ने इस तस्वीर के साथ बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है। 

    हार्दिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि, ‘क्या माही भाई टाइम ट्रैवलिंग भी करने लगे हो क्या?’ यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हार्दिक और धोनी के फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

    पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ आईपीएल में खेलते रहने का फैसला लिया था। वहीं, आईपीएल का पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुश खास नहीं रहा। ऐसे में अब सीएसके की टीम जमकर पसीना बहा रही हैं। धोनी के टीम ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। आईपीएल के 14 वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। वहीं, सीएसके 10 अप्रैल को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।