ipl-2020-despite-facing-100-balls-struggling-glenn-maxwell-yet-to-hit-a-six-this-season

IPL T20, 2020 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है।

Loading

-विनय कुमार

IPL T20, 2020 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। कल रविवार 25 अक्टूबर को अबकी सीज़न के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक और डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 195 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हरा दिया सभी चौंक भी गए।  इस मैच में गयी चौके और छक्के लगे।लेकिन, अबकी सीज़न यानी IPL T20, 2020 की बात करें तो कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके बल्ले से इतने मैचों में एक भी छक्का नहीं निकल पाया है। हो सकता है इसका एक कारण ये भी हो कि अबकी सीज़न घातक गेंदबाज़ों का बल्लेबाज़ों पर कहर कुछ ज़्यादा ही टूट रहा है।  पर, एक सच ये भी है कि उन्हीं घातक गेंदबाज़ों को कई बल्लेबाज़ जमकर धो भी रहे हैं।    

तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो अबकी सीज़न ये देखा जा रहा है कि उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों का काफी परेशान किया है। हालांकि टी-20 फॉर्मेट (T 20) को बल्लेबाजों का फॉर्मेट कहा जाता है। बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, अबकी ये भी देखा गया है कि कई बल्लेबाज जो अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने जाते हैं, इस सीजन में उनका बल्ला कुछ खास बोल नहीं पा रहा है।  उनके बल्लों में गर्मी नहीं दिख रही है।  

किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, जिन्हें तूफानी बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है, वो अभी तक इस सीजन में एक भी छक्का नहीं नहीं मार पाए हैं।मैक्सवेल 100 से ज़्यादा गेंदों का सामना कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बल्ले से कोई छक्का नहीं निकला है। ग्लेन मैक्सवेल ही नहीं बल्कि कई ऐसे धुरंधर कहे जाने वाले खिलाड़ी हैं जिनका बल्ला एक भी छक्का नहीं बोल पाया है।  

इस लिस्ट में केदार जाधव, रहाणे, मुरली विजय जैसे धांसू खिलाड़ियों का नाम भी शामिल हैं, जो इस सीजन में अभी तक छक्का नहीं ठोक सके। केदार जाधव अबकी सीज़न 66 गेंदों का सामना कर चुके हैं, लेकिन केदार का बल्ला खामोश है छक्का मारने के मामले में, एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं अभी तक। शार्दुल ठाकुर को ले लीजिए, उनके बल्ला छक्का तो छोड़िए बाउंड्री भी नहीं लगा पाए हैं अब तक। वह 21 गेंदों का सामना कर चुके हैं।

इनके बैलन से नहीं निकला छक्का :

नाम           गेंद खेले
ग्लेन मैक्सवेल  100
केदार जाधव      66
गुरकीरत मान     45
     मुरली विजय        43
अजिंक्य रहाणे    35
सरफराज खान 29
क्रिस जॉर्डन  26
शार्दुल ठाकुर 21 (एक चौका तक नहीं लगा पाए)