ipl-2020-mi-vs-kkr-mighty-mumbai-indians-face-kolkata-knight-rider

आज आईपीएल के ताज़ा सीज़न यानी IPL T20, 2020 का 32 वां मैच है। मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी।

Loading

-विनय कुमार

आज आईपीएल के ताज़ा सीज़न यानी IPL T20, 2020 का 32 वां मैच है। मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी। मुक़ाबला दिलचस्प होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है . दोनों ही टीम ने अब तक के खेले मैचों में अच्छा प्रदर्शन प्रदर्शन किया है। लेकिन, कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के पुराने रिकार्ड्स पर गौर करें तो मुंबई इंडियन की टीम हमेशा की तरह अबकी बार भी भारी पड़ती नज़र आ रही है। ख़ास बात यह है कि आज के मुकाबले से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी छोड़ दिया है, और अब धाकड़ बल्लेबाज़ इयोन मोर्गन नए कप्तान बन गए है।

मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल T20 में अभी तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिनमें 20 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, और कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 6 मैच जीत सकीय है। आईपीएल के इस ताज़ा सीजन में अब तक दोनों टीम सिर्फ एक ही बार आमने-सामने आई हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। ऐसे में, टीम के नए कप्तान इयोन मोर्गन पहले मैच की कप्तानी में हर हाल में आज की भिड़ंत में मुंबई इंडियंस को पटखनी देने में पूरी ताक़त झोंक देंगे। हालांकि मुंबई इंडियंस (MI) जैसी शानदार फॉर्म में चल रही टीम के सामने KKR की राह आसान नहीं होगी।

KKR और MI: कुछ दिलचस्प आंकड़े  

  • IPL T20 में KKR के खिलाफ पिछले 11 मैचों में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 में हराया है। 
  • इस ताज़ा सीजन में KKR ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, इन मैचों में इयोन मोर्गन के बल्ले से अब तक की सभी पारियों में कुल 11 छक्के और 10 चौके निकले हैं।
  • ऐसे में आज की भिड़ंत में इयोन मोर्गन से और भी ऐसे बड़े और बेहतरीन शॉट की उम्मीद होगी।
  • IPL T20 के इतिहास में अब तक KKR और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए कुल 26 मैचों में से 20 में मुंबई इंडियंस (MI) ने जीत दर्ज की है जबकि KKR ने सिर्फ 6 मैचों में मुंबई इंडियंस को हराया है। 
  • दोनों ही टीमें अबकी ताज़ा सीजन में एक बार आमने सामने आई हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस ने KKR को मात दी है।
  • हाँ, आज अगर मुंबई इंडियन के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा 56 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। और अगर, वो आज की इस भिड़ंत में 96 रन बना लेते हैं तो KKR के खिलाफ कुल 1000 रन बनाने का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 
  • यही नहीं, किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले वह (रोहित शर्मा) पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
  • मुंबई इंडियन के ही धाकड़ क्रिकेटर कैरन पोलार्ड अगर आज की भिड़ंत में 71 रन बनाते हैं, तो वह आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लेंगे। 
  • रोहित शर्मा के बाद इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले वह पहले खिलाड़ी बन सकते हैं . 
  • आज की भिड़ंत से जुडी एक ख़ास बात ये भी है कि, अबकी सीज़न के आईपीएल में पोलार्ड सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।