IPL match
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    भारतीय क्रिकेट के महाकुंभ IPL 2021 में लगातार रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस ताज़ा सीजन के इनौग्रल मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुई पहली भिड़ंत के साथ अबकी सीज़न का श्रीगणेश हुआ। और इस पहले ही मुकाबले में जबरदस्त रोमांच भी देखने को मिला।

    हर साल की तरह अबकी बार भी ‘रनक्षेत्र’ में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों को उतारा गया है। इन घातक तेज़ गेंदबाजों डेल स्टेन, कैगिसो रबाडा, मिशेल जॉनसन जैसे खिलाड़ी अपनी खतरनाक रफ्तार से बल्लेबाजों में भय पैदा कर देते हैं। इस सीजन (IPL 2021) में भी ऐसे महाघातक तेज गेंदबाजों की कोई कमी नहीं है, जो अपनी स्पीड के नए कीर्तिमान बनाने का माद्दा रखते हैं। आइए जानें ताज़ा सीजन के ऐसे 5 तेज गेंदबाजों के बारे में जो इस सीजन फेंक सकते हैं फास्टेस्ट बॉल:

    ipl-2020-anrich-nortje-replaces-chris-woakes-in-delhi-capitals-side

    एनरिक नॉर्खिया (Enrique Nortje)

    एनरिक नॉर्खिया (Enrique Nortje) साउथ अफ्रीका के शानदार जातक तेज गेंदबाज हैं। जिन्होंने ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals) की टीम में अपनी खास जगह बना ली है। पिछले सीजन IPL 2020 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ के फाइनल में पहुंचने में कैगिसो रबाडा (Kasigo Rabada) के साथ उनकी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। एनरिक नॉर्खिया ने 16 मैचों में 22 विकेट हासिल किए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 16.63 रहा था। दिलचस्प मामला तो यह है कि IPL 2020 की सबसे तेज 4 गेंद  एनरिक नॉर्खिया के ही नाम दर्ज़ था। उनकी सबसे तेज गेंद की रफ्तार थी 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा, जो ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals) के खिलाफ फेंकी गई थी।

    हालांकि, आज ही खबर आई है कि एनरिक  नॉर्खिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन जल्द ही ठीक होने के बाद मैदान में नजर आ सकते हैं।

    Riley Meredith

    रिले मेरेडिथ (Riley Meredith)

    रिले मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज़ गेंदबाज हैं और फिलहाल वो अपनी पहचान बनाने की कोशिश में हैं। ‘बिग बैश लीग’ (Big Bash League BBL) में उन्होंने कुछ सीजन खेले हैं,  जहां उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जिसे देखते हुए ताज़ा सीजन की IPL 2021 के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings) ने उन्हीं 8 करोड रुपए की भारी रकम में खरीदा।

    गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सीरीज में बेहतरीन डेब्यू किया था। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 16.5 के स्ट्राइक रेट के साथ 4 विकेट चटकाए थे। अपनी T20 करियर में वो अबतक 33 मैच खेल चुके हैं और उनके खाते में 43 विकेट आ चुके हैं। उनके पास काफी तेज गति से गेंदबाजी करने और अतिरिक्त उछाल पैदा करने की शानदार कुशलता है। वो बड़ी आसानी से 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर लेते हैं। ऐसे में IPL 2021 में सबसे ज्यादा तेज रफ्तार से बोलिंग करने वाले गेंदबाज की लिस्ट में टॉप फाइव में हैं और फास्टेस्ट बॉल करने का कूवत उनमें ज़रूर है।

    ipl-2021-will-jofra-archer-play-in-this-season-jofra-archer-s-finger-injury-caused-by-fish-tank-mishap

    जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)

    जोफ्रा आर्चर फिलहाल क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। और उनकी घातक तेज़ गेंदबाज़ी की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा के करीब है। पिछले सीजन IPL 2020 की 10 सबसे तेज गेंदों में चार बार जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का नाम था।पिछले  सीजन में उनकी गेंद 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को भी पार कर गई थी। आर्चर फिलहाल चोटिल होने के कारण बाहर हैं। लेकिन, ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals) को उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर मैदान में कहर बरपायेंगे। टीम में लौटते ही क्रिस मॉरिस (Chris Morris) के साथ घातक तेज़ गेंदबाजी का एक अच्छा कंबीनेशन ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals) को मिल जाएगा।

    ipl-2020-loki-ferguson-says-he-is-desperate-to-bowl-shoulder-to-shoulder-with-pat-cummins

    लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson)

    लॉकी फर्ग्यूसन दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। उनकी बीच के ओवर में और डेथ ओवर की गेंदबाजी गजब की घातक है।  फर्ग्यूसन इस सीजन IPL 2021 में ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) की टीम में हैं। उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल 2020 में बहुत ज्यादा तो मैच नहीं खेले थे, लेकिन 153.84 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की बोलिंग करके फास्टेस्ट बोलर की लिस्ट में अपना नाम ज़रूर रोशन करा लिया था। उनकी कई गेंदें 150 किलोमीटर की रफ्तार को पार कर चुकी थीं।

    Adam Milne

    एडम मिल्ने (Adam Milne)

    एक और घातक तेज़ गेंदबाज हैं न्यूजीलैंड के, एडम मिलने। फिलहाल वो भी अंतरराष्ट्रीय तौर पर नाम बनाने की जुगत में हैं। एडम फिलहाल  ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians) की टीम में हैं।  उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में (New Zealand vs Bangladesh) अच्छा प्रदर्शन किया था। 2 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3 विकेट चटकाए थे। आईपीएल करियर में वो अबतक 5 मैच खेल चुके हैं, 28 के स्ट्राइक रेट के साथ 4 विकेट उनके खाते दर्ज हैं। और उनका इकोनामी रेट 9.7 का रहा है। हालांकि, अभी उनको अनुभव की कमी है लेकिन, उनमें भी 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार को पार करने की क्षमता है। हालांकि ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians) फिलहाल मार्को जॉनसन (Marco Johnson) पर ज़्यादा भरोसा दिखा रही है, लेकिन एडम मिलने (Adam Milne) भी अपनी रफ्तार के कारण IPL 2021 में फास्टेस्ट बोलर होने का कमाल दिखा सकते हैं।