ipl

    Loading

    नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ मैच से ठीक एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बहुत ही तगड़ा झटका लगा है। जी हाँ दिल्ली के स्टार फास्ट बॉलर एनरिक नॉर्खिया (Anrich-Nortje) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कगिसो रबाडा (Rabada) ने भी उनके साथ हवाई यात्रा में सात घंटे बिताए थे।

    हालांकि फिलहाल उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों ही खिलाड़ी इस समय मुंबई में क्वारैंटाइन हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और IPL प्रशासन की ओर से अभी इस बाबत कोई  पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले दिल्ली के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को काल यानी गुरुवार को अपना दूसरा मैच मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह भी बताते चलें कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हराया था।

    पाकिस्तान के साथ वनडे खेलने के बाद दोनों साथ आए थे मुंबई :

     अगर सूत्रों कि मानें तो यह बेहतरीन साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया और कगिसो रबाडा बीते 4 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ जोहानिसबर्ग में दूसरा वनडे मैच खेलने के बाद IPL के 14वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए बीते 5 अप्रैल को मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दोनों खिलाड़ी फिर 6 अप्रैल को मुंबई में टीम के साथ जुड़े और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोरोना प्रोटोकॉल नियम के तहत 7 दिन के क्वारैंटाइन पर भी चले गए थे।

    वहीं अब सूत्रों के मुताबिक गत 12 अप्रैल को आई रिपोर्ट में नॉर्खिया ​​​​​​कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उनके संग आये रबाडा की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं अब सूत्रों के मुताबिक रबाडा के भी आने वाले कुछ मैचों में खेलने पर भरी संदेह है, क्योंकि उन्होंने नॉर्खिया के साथ करीब 7 घंटे एक साथ हवाई यात्रा के दौरान बिताए थे। फिलहाल इस बार के IPL सीजन पर भी कोरोना की काली नजर लग चुकी है।