ipl-2021-glenn-maxwell-revealed-that-virat-kohli-floated-idea-of-him-joining-royal-challengers-bangalore-during-australia-tour

आईपीएल के 14 (IPL 2021) वें सीजन में मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

    Loading

    मुंबई. आईपीएल के 14 (IPL 2021) वें सीजन की शुरुआत हो गई है। इस टूर्नामेंट के 6 मैच हो गए हैं। वहीं, बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया है। यह मैच आरसीबी ने जीत लिया। आरसीबी की तरफ से ग्‍लेन मैक्‍सवेल (Glenn Maxwell) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में मैक्सवेल ने 41 बॉल में 59 रन बनाए। वहीं, इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में मैक्सवेल ने 39 रन बनाए थे।

    आईपीएल के 14  (IPL 2021) वें सीजन में मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने  बल्ले का जादू दिखाया है। आरसीबी ने मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। वही, आरसीबी का यह फैसला सही साबित हो रहा है। इसी दौरान मैक्सवेल ने एक बड़ी बात का खुलासा किया है। मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बताया कि, आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही अपनी फ्रेंचाइजी टीम से जुड़ने का ऑफर दिया था।

    हाल ही में आरसीबी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बताया कि, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब विराट कोहली ने पहली बार आरसीबी से जुड़ने का विचार उनके मन में डाला था। हालांकि, आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले मैक्‍सवेल ने आरसीबी से जुड़ने की इच्छा जताई थी। 

    मैक्‍सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा कि हमारे बीच बात होती थी। वनडे और टी20 सीरीज के बाद हमने इस पर बात की। तब विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनसे आरसीबी में शामिल होने के लिए पूछा था। मैक्‍सवेल (Glenn Maxwell) ने बताया कि, कोहली ने उनसे कहा कि अगर वह आरसीबी से जुड़ेंगे तो अच्छा होगा। लेकिन, इसके लिए उन्हें नीलामी से गुजरना होगा। तब विराट कोहली ने पहली बार मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के मन में इस टीम से जुड़ने का विचार लाया था। वहीं, मैक्‍सवेल ने आरसीबी की तरफ से खेलने का मौका देने के लिए कोहली का शुक्रिया अदा भी किया।