ipl-2021-kaviya-maran-sunrisers-hyderabad-mystery-girl-kolkata-knight-riders-match

रविवार को खेले गए लाइव मैच के दौरान काव्या मारन (Kaviya Maran) कई बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई दीं।

    Loading

    मुंबई. आईपीएल के तीसरा मैच मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ को देखा गया। इस मुकाबले से जायद इस मिस्ट्री गर्ल की ज्यादा चर्चा हो रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने आई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम काव्या मारन (Kaviya Maran) है। रविवार को खेले गए लाइव मैच के दौरान काव्या मारन (Kaviya Maran) कई बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई दीं। 

    मालूम हो कि, 28 साल की काव्या मारन (Kaviya Maran) सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं। वहीं काव्या पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) की भतीजी हैं। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। इससे पहले आईपीएल 2021 के ऑक्शन के दौरान काव्या को देखा गया था। काव्या सनराइजर्स के लिए बोली लगा रही थी।

    काव्या को क्रिकेट काफी पसंद है। काव्य पहली  बार आईपीएल 2018 के दौरान दिखाई दी थी। काव्या ने चेन्नई से एमबीए किया है। पढाई के बाद अब काव्या का पूरा ध्यान आईपीएल पर है। काव्या अपने  पिता कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) को उनके बिजनेस में मदद करती है। 

    रविवारको केकेआरऔर सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान काव्या काफी एन्जॉय करती हुई दिखी। सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) की तरफ से खेलते हुए गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने जैसे ही केकेआर के शुभमन गिल (Shubhman Gill) को आउट किया। वैसे ही काव्या खुशी से झूम उठीं।