ipl-2021-marathi-song-ek-naar-dilay-before-ipl-rohit-sharma-was-seen-dancing-with-pandya-brothers-watch-video

हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंस्टाग्राम पर अपने खिलाड़ियों का डांस वाला वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    मुंबई. आईपीएल के 14 (IPL 2021) वें सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली हैं। इस बार आईपीएल का ख़िताब जीतने के लिए सभी टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं।  इसी दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो में रोहित के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अन्य खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya)और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंस्टाग्राम पर अपने खिलाड़ियों का डांस वाला वीडियो शेयर किया है। मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी फेमस मराठी गाना ‘एक नारळ दिलाय…’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।  मुंबई इंडियंस के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    आईपीएल की बात करें तो, मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी हैं।  वहीं, इस बार मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाला है। आईपीएल के 14 वें सीजन का आयोजन देश के छह अलग अलग शहरों में होगा। इस टूर्नामेंट का प्लेऑफ और फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल में कुल 56 मैच खेले जाएंगे।