ipl 2021 mumbai indians we-are-lucky-to-be-playing-when-many-are-not-able-to-do-what-they-like-to-said-rohit-sharma

हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो जारी किया है।

    Loading

    चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14 वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों से लेकर दर्शक सभी लोग काफी उत्सुक हैं। आईपीएल का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला जाने वाले हैं। वहीं, इस मैच के एक दिन पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जैव सुरक्षित माहौल (Bio-secure Bubble) के अंदर के जीवन के बारे में बात की जो कि कोविड-19 महामारी के कारण जरूरी बन गया है।

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि, वह  वह भाग्यशाली है जो ऐसे मुश्किल समय में क्रिकेट खेल रहे हैं। जबकि जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

    हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘लोगों को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। कई लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग अपने पसंद का काम नहीं कर पा रहे हैं।  कम से कम हम भाग्यशाली हैं कि हम वह कर रहे हैं जो हमें पसंद है।’’

    रोहित (Rohit Sharma) ने आगे कहा, ‘‘कम से कम मैं क्रिकेट खेलकर काफी खुश हूं जो मुझे पसंद है। यदि हमें तालमेल बिठाना है तो ऐसा करना होगा। प्रयास करें कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे सकते हैं। आप जैव सुरक्षित वातावरण की इस जिंदगी को भी जानते हैं।’’

    हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।  इसके वजह से भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिये बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।

    रोहित (Rohit Sharma) ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया ने देखा कि हमने आस्ट्रेलिया में क्या किया। हमने टीम के रूप में जो प्रदर्शन किया वह आनंददायक था। विशेषकर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिन्होंने अभी टीम में जगह बनायी। उन्होंने जिम्मेदारी ली और महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसे देखना शानदार रहा। ’’

    रोहित (Rohit Sharma) ने कहा, ‘‘यह आस्ट्रेलिया की बात थी और इसके बाद हमने भारत में इंग्लैंड का सामना किया और फिर इंग्लैंड को तीनों प्रारूपों में हराया। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। ’’