India vs SA

    Loading

    -विनय कुमार

    BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की T20 सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है, जिसे भारत की सरजमीं पर इसी साल के अक्टूबर में होने वाले ‘ICC T20I World Cup 2021’ के लिए दोनों टीमों के लिए एक बिल्ड-अप के रूप में निर्धारित किया गया था। बताया जा रहा है कि यह निर्णय ‘IPL 2021’ के बचे हुए मैचों पूरा करवाने के कारण लिया गया है।

    BCCI ने IPL 2021 के बचे हुए मैचों को फिर से शुरू करने के लिए समय निकाला है। गौरतलब है कि, BCCI ने पहले स्वीकार किया था कि अगर टूर्नामेंट (IPL 2021) को रद्द कर दिया जाता है तो इससे उसे 2500 करोड़ रुपए का भारी नुकसान होगा। अब ताज़ा खबर ये है कि BCCI ने IPL 2021 के बचे हुए मैच UAE में 18 या 19 सितंबर से कराने का सोचा है। BCCI का मानना ​​​​है कि IPL 2021 के बचे हुए 31 मैचों के लिए 3 सप्ताह का समय पर्याप्त होगा और IPL जैसा हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला India vs South Africa Bilateral Series 2021 cancelled) की बजाय ‘ICC T20 World Cup 2021’ की तैयारी का सबसे अच्छा साधन होगा।

    सूत्रों के मुताबिक, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज आयोजित नहीं की जा सकती है और किसी भी मामले में ‘ICC T20 WORLD CUP 2021’ के लिए IPL जैसे हाई इंटेंसिटी वाले टूर्नामेंट खेलने से बेहतर कोई तैयारी नहीं हो सकती है। चूंकि ‘ICC T20 WORLD CUP 2021’ IPL के पूरा होने के 1 सप्ताह या 10 दिनों के भीतर शुरू होगा, इसलिए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज (India vs South Africa Bilateral Series 2021) बाद की तारीख में आयोजित की जा सकती है।”  

    इस बात की भी संभावना है कि भारत अगले साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका (India on South Africa Tour 2022) के दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है। यही नहीं, इसके अलावा, ‘ICC T20 WORLD CUP 2021’  के अंत की तारीखों के मुताबिक, नवंबर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand Test Series 2021) को स्थानांतरित करने की भी अटकलें हैं।

    लेकिन, गौर करने वाली बात ये भी है कि, BCCI अब तक अपने होस्टिंग अधिकारों को नहीं छोड़ेगा और इंतजार करेगा कि भारत में COVID-19 की स्थिति कब नियंत्रण में हो जाए। संभावनाएं तो ये भी हैं कि टीमें भारत आने से मना कर सकती हैं, क्योंकि ‘IPL 2021’ के समय कोरोना संक्रमण ने कुछ खिलाड़ियों को अपनी चपेट में लिया था। इस वजह से ‘ICC T20 WORLD CUP 2021’ की मेज़बनी  के लिए UAE भी एक संभावित विकल्प बना हुआ है। बहरहाल, इन सभी खबरों को लेकर BCCI और ICC की तरफ से ऑफिशल पुष्टि का इंतजार है।