वो 4 कारण जिससे मुंबई इंडियंस हार गई पहला मैच

Loading

– विनय कुमार

आईपीएल (IPL T20) 2020 की पहली भिड़ंत येलो आर्मी के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए बेहतरीन साबित हुई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़े ही रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हरा दिया। पिछले साल 2019 में वर्ल्ड कप (WORLD CUP) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ भारत (IND) की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी (CSK) पहली बार क्रिकेट मैच के लिए मदान पर उतरे। 

चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) ने 4 गेंद रहते मैच जीत लिया। ज़्यादातर प्लेयर्स 6 महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर टक्कर लेने आए। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इस मैच पर कब्ज़ा जमा सकती थी, लेकिन मैच के हालातों को समझने में मुंबई इंडियंस की कुछ गलतियां हो गईं।

चार ख़ास कारण:

1. मिडल ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी: 

मुंबई इंडियंस (MI) शानदार शुरुआत के साथ खेल रही थी। रन रेट 8 से ज़्यादा था और ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस 180 के स्कोर के करीब पहुंचेगी। मुंबई इडियन्स (MI) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्पिनरों के खिलाफ ज़ोरदार आक्रामक रुख के साथ खेल रही थी, ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा की टीम ने मजबूत विकेट खो दिए। रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या को सीएसके (CSK) के ही स्पिनरों ने लपक लिया। 

2. बेेजान फील्डिंग:

जैसा जोश बैटिंग में नज़र आ रही थी, वो चुस्ती मुंबई इंडियंस की फील्डिंग में नहीं दिखी। फील्डिंग सुस्त थी। जिससे चेन्नई के खिलाड़ियों को आउट करने के कई मौके चूक गए। कई कैच छूटे। मिसफील्डिंग भी देखने को मिला, जिससे आता हुए मैच हाथ से दूर निकलता चला गया। एक कैच तो क्रुनाल पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी से छूट गया। और, कुछ कैच ऐसे थे, ऐसा लगा कि उन्हें लपकने की कोशिश ही नहीं की गई, मसलन, सूर्यकुमार यादव के सामने आकर गिरा गेंद। मुंबई इंडियंस फील्डिंग में कमज़ोर साबित हुई है।

3. जसप्रीत बुमराह का फ्लॉप होना: 

ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिनसन ने पहले दो ओवरों में दो बड़े विकेट झटक लिए। दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। पर, जसप्रीत बुमराह जैसा घातक गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप हुआ, जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ा। चेन्नई सुपकिंग्स ने मुंबई की कमज़ोरी को भुना लिया।

4. परिस्थिति भांपने में नाकामी:

 रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और पोलार्ड को बैटिंग में गजब शुरुआत मिली, पर वे इसको कैश नहीं कर सके। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती चार गेंदों में बेहतरीन जलवा दिखाया, लेकिन बाद में नो-बॉल के बाद छक्का के शॉट से पिटकर अपनी फ्लो को बरकरार नहीं रख पाए।