मुंबई इंडियंस की पहली जीत, रोहित के नाम नए रिकॉर्ड्स

Loading

– विनय कुमार

IPL T20, 2020 (इंडियन प्रीमियर लीग, 2020) के  5 वें मैच में आबूधाबी (UAE) के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस ताज़ा सीज़न में  अपना पहला मुकाबला लड़ने मुंबई इंडियंस (MI) के ख़िलाफ़ उतरी। केकेआर (KKR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा शानदार प्रदर्शन किया और इस सीज़न का पहला अर्धशतक बनाया। 

मुंबई ने 5 विकेट पर 195 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 9 विकेट पर 149 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस की ताज़ा सीज़न में यह पहली जीत है।

KKR के ख़िलाफ़ इकलौता शतक

आईपीएल (IPL T20) के इतिहास पर नजर डालें तो रोहित शर्मा (MI) और KKR की एक दिलचस्प बात सामने आती है। 2012 के आईपीएल (IPL) में अपना इकलौता शतक भी रोहित ने KKR के ख़िलाफ़ ही लगाया था। 

ताज़ा सीज़न का दूसरा मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने ने 54 गेंद में 80 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस मैच के साथ कई और नए रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम जुड़ गए। 

पूरा हुआ आईपीएल में 200 छक्का 

रोहित शर्मा (MI) ने KKR के ख़िलाफ़ इस पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल (IPL T20) के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हो गए। 

IPL T20 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले

> भारतीय खिलाड़ी

* रोहित शर्मा के नाम 201 छक्के हो चुके हैं। 

* चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस.धोनी ने आईपीएल में अब तक 212 छक्के लगाये हैं। 

* सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने IPL में 194 छक्के लगाए हैं।

> ओवरऑल खिलाड़ी

वहीं ओवरऑल खिलाडियों में IPL T20 में सबसे ज़्यादा छक्का मारने का क्रेडिट क्रिस गेल का नाम है।

* क्रिस गेल ने अब तक 326 छक्के लगाए हैं और ओवरऑल टॉप पर हैं।

* 214 छक्कों के साथ एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर।

* 212 छक्कों की गिनती के साथ महेंद्र सिंह धोनी तीसरे,

* और, रोहित शर्मा 201 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल (IPL T20) में किसी एक टीम के ख़िलाफ़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने केकेआर (KKR) के ख़िलाफ़ खेली अपनी आज की पारी के साथ 904 रन पूरे कर लिए और ऐसी करामात करनेवाले वाले खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर हैं। 

वहीं डेविड वॉर्नर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़िलाफ़ 829 रनों के साथ दूसरे नंबर पर,  विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ख़िलाफ़ 825 रनों के साथ तीसरे, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के ख़िलाफ़ डेविड वॉर्नर ने 819 रन बनाकर चौथे, और, सुरेश रैना ने केकेआर (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के ख़िलाफ़ 818 रन बना कर 5 वें नंबर पर काबिज हैं। 

5 हजारी बनने से चूक गए, 10 रन बाकी

बुधवार के मैच में रोहित शर्मा सिर्फ़ 10 रन के चलते 5 हजारी बैन से चूक गए। अगर 10 रन और बना लेते तो आईपीएल में (IPL T20) 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाते। आईपीएल में अब तक सुरेश रैना और विराट कोहली ने ही 5 हजार रन का आंकड़ा पार किया है।